{"_id":"589b160b4f1c1b7e0b3798a3","slug":"bathinda-dancer-kulwinder-kaur-husband-rajinder-died-in-suspicious-conditions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डांसर गोलीकांडः एक और मौत होने से मामले में आया सनसनीखेज मोड़, पुलिस हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांसर गोलीकांडः एक और मौत होने से मामले में आया सनसनीखेज मोड़, पुलिस हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के बहुचर्चित डांसर कुलविंदर हत्याकांड में आया एक बेहद चौंका देने वाला मोड़। एक और मौत हो गई है और इससे पुलिस सकते में है। पता चला है कि कुलविंदर के पति राजिंदर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।
वहीं मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि राजिंदर की मौत के पीछे ससुरालियों का हाथ है। राजिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह वासी जोगी मोहल्ला दीप सिंह नगर मलोट ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर को मौड़ मंडी में एक शादी समारोह में कार्यक्रम के दौरान उनकी बहू कुलविंदर कौर की गोली लगने से मौत हो गई थी।
इस हादसे के बाद राजिंदर सिंह के बयान पर गोली चलाने वाले पर केस दर्ज हुआ था। इस संबंधी अदालत में कानूनी कार्रवाई भी चल रही थी। सुखदेव सिंह ने बताया कि कुलविंदर कौर की माता मनजीत कौर व पिता बलदेव सिंह आरोपियों के साथ समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं उनका बेटा उनसे समझौता नहीं करना चाहता था।

पिता ने ससुरालियों पर जताया शक
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
मंगलवार रात उन्हें राजिंदर के ससुरालियों का फोन आया कि वह उसे बठिंडा से मलोट अपने पास ले आए हैं, क्योंकि उसकी तबियत खराब थी। साथ ही उन्हें भी इलाज के लिए अपने पास बुलाया। सुखदेव के अनुसार वह रात होने की वजह से नहीं जा सके। उन्हें लगा कि राजिंदर के ससुराली उसे डॉक्टर को दिखा देंगे। सुबह उन्हें पता लगा कि उनके बेटे राजिंदर की मौत हो चुकी है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सुखदेव सिंह के अनुसार राजिंदर को उसके ससुराली रात के समय एक आरएमपी डॉक्टर के पास ले गए थे। उसकी दवा से वह ठीक नहीं हुआ। करीब ढाई बजे उसे अन्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुखदेव सिंह ने आशंका जताई है कि राजिंदर की मौत के पीछे ससुरालियों का हाथ है। वह उसे पुलिस केस बनने के चक्कर में सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं ले गए।
फिलहाल थाना मलोट पुलिस ने राजिंदर के पिता सुखदेव के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है। एएसआई जगदीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।