फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bathinda dancer kulwinder kaur husband murder case get involved, father allegation on in-laws

डांसर गोलीकांडः कुलविंदर के पति की मौत का मामला गरमाया, पुलिस पर भड़के पिता

Fri, 10 Feb 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 10 Feb 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
bathinda dancer kulwinder kaur husband murder case get involved, father allegation on in-laws
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
शादी में गोली चलने से मारी गई डांसर कुलविंदर के पति की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मृतक राजिंदर के पिता ने पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली। पंजाब के बठिंडा में मौड़ मंडी में मारी गई डांसर के पति राजिंदर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि रुपयों के लिए हरजिंदर सिंह के सास, ससुर और साडू ने उसकी हत्या की।
उन्होंने कहा कि उनकी बहू कुलविंदर का जीजा बिट्टू अपनी सास मनजीत कौर और ससुर बलदेव सिंह से सांठगांठ कर आरोपियों के साथ समझौता करने के लिए उनके बेटे पर दबा बना रहा था। इसके लिए उनका बेटा हरजिंदर राजी नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी कुलविंदर कौर के मौत मामले में जमानत पर बाहर आए थे। इसके दूसरे दिन ही हरजिंदर की संदिग्ध स्थिति में मौत होने से कई सवाल खड़े होते हैं।मृतक के माता-पिता का कहना था कि पुलिस ने भी 174 की कार्रवाई कर दी है। वहीं वह सीधे तौर पर कह रहे हैं कि उनके बेटे की ससुराल वालों ने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार न किया तो वे इंसाफ के लिए अदालत जाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बहू डांसर कुलविंदर कौर की हत्या के आरोप गिरफ्तार किए मौड़ मंडी पार्षद के बेटे बिल्ला व संजय गोयल उनके बेटे की मौत के दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे। इस वजह से उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

मलोट के एसएचओ जगदीश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

ये है पूरा मामला

bathinda dancer kulwinder kaur husband murder case get involved, father allegation on in-laws
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी ​शिकायत में बताया था कि कुलविंदर कौर की माता मनजीत कौर व पिता बलदेव सिंह आरोपियों के साथ समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं उनका बेटा उनसे समझौता नहीं करना चाहता था। मंगलवार रात उन्हें राजिंदर के ससुरालियों का फोन आया कि वह उसे बठिंडा से मलोट अपने पास ले आए हैं, क्योंकि उसकी तबियत खराब थी। साथ ही उन्हें भी इलाज के लिए अपने पास बुलाया।

सुखदेव के अनुसार वह रात होने की वजह से नहीं जा सके। उन्हें लगा कि राजिंदर के ससुराली उसे डॉक्टर को दिखा देंगे। सुबह उन्हें पता लगा कि उनके बेटे राजिंदर की मौत हो चुकी है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सुखदेव सिंह के अनुसार राजिंदर को उसके ससुराली रात के समय एक आरएमपी डॉक्टर के पास ले गए थे। उसकी दवा से वह ठीक नहीं हुआ। करीब ढाई बजे उसे अन्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुखदेव सिंह ने आशंका जताई है कि राजिंदर की मौत के पीछे ससुरालियों का हाथ है। वह उसे पुलिस केस बनने के चक्कर में सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं ले गए। फिलहाल थाना मलोट पुलिस ने राजिंदर के पिता सुखदेव के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है। एएसआई जगदीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।










 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed