फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank robbery of 13 lakhs rupees in Hoshiarpur in Punjab

पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े डकैती, स्टाफ को बनाया बंधक, 5 हथियारबंद ने लूटे 13 लाख

Sat, 01 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर( पंजाब) Updated Sat, 01 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Bank robbery of 13 lakhs rupees in Hoshiarpur in Punjab
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी

पंजाब के होशियारपुर में हथियारबंद पांच लुटेरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर गांव बसी दौलत खां स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 13 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया। लुटेरे जाते समय बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


बैंक मैनेजर तरिंदर कौर ने बताया कि शुक्रवार को रोजाना की तरह काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 1:15 बजे बैंक में पांच हथियारबंद लुटेरे दाखिल हुए। सभी लुटेरों के हाथों में रिवाल्वर थे। एक लुटेरा दोनों हाथों से रिवाल्वर पकड़े था। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने बैंक में आए ग्राहकों और स्टाफ को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने कुछ ही समय पहले बैंक में पहुंचे कैश बॉक्स को कब्जे में ले लिया। बॉक्स में करीब 13 लाख रुपये थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लुटेरे जाते समय बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना के वक्त बैंक में कोई भी सुरक्षा कर्मचारी नहीं था। जानकारी के अनुसार लुटेरे आई-20 कार में आए थे और कुछ ही मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना का पता लगते ही एसपी (डी) हरप्रीत सिंह मंडेर, डीएसपी (सिटी) अनिल कुमार कोहली और थाना मॉडल टाऊन के एसएचओ भरत मसीह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बैंक स्टाफ से मामले की पूरी जानकारी ली। इस संबंध में एसएसपी जे इलनचेलियन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ गए थे। पुलिस ने वारदात को गंभीरता से लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना मॉडल टाऊन के एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed