{"_id":"5d20534f8ebc3e3c80471feb","slug":"bank-frauds-man-loses-rs-97-000-with-fake-helpline-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो जरा संभल कर, इस शख्स ने गंवाए 97 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो जरा संभल कर, इस शख्स ने गंवाए 97 हजार रुपये
Sat, 06 Jul 2019 01:22 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अगर आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो जरा संभल कर कीजिए। एक शख्स के खाते से 97 हजार रुपये निकल गए हैं। मामला हरियाणा के हिसार का है। ऑनलाइन ठगी के जरिये मिलगेट क्षेत्र में रहने वाले परमानंद मिश्रा के अकाउंट से 97465 रुपये निकाल लिए गए। उसने इसकी शिकायत मिलगेट थाना पुलिस को दी है।
पुलिस ने पीएनबी व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मिलगेट क्षेत्र निवासी परमानंद मिश्रा ने बताया कि वह किराये के मकान में रह रहा है और डीसीएम टेक्सटाइल मिल में नौकरी करता है। 10 जून को वह जहाजपुल स्थित पीएनबी के एटीएम में पैसे निकलवाने गया था। वहां पर उसके तीन हजार रुपये मशीन में फंस गए। उसने हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

Trending Videos
अगले दिन 11 जून को 12:45 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। आरोपी ने कहा कि वह एक मैसेज भेज रहा है, उस मैसेज को फॉरवर्ड कर देना और आपके खाते से जो पैसे कटे हैं, वे आपको वापस मिल जाएंगे। पीड़ित के अनुसार, उसने फोन करने वाले को बैंक कर्मचारी समझ कर उसकी बातों पर विश्वास किया और मैसेज का जवाब दे दिया।
उसके करीब एक मिनट बाद ही उसके खाते से 47467 रुपये कट गए। कुछ देर बाद फिर से मैसेज आया, जिसमें उसके खाते से 49998 रुपये कट गए। पीड़ित के अनुसार, उसने बैंक को इसकी शिकायत की, जिसके बाद उसके एटीएम कार्ड को बंद कर दिया गया, लेकिन उसके काटे गए पैसों का समाधान नहीं किया गया।
उसने शिकायत में आरोप लगाया है कि बैंक के टोल फ्री नंबर और किसी ऑनलाइन ठगी गिरोह की सांठगांठ है, जिसके चलते उसके अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं। जांचकर्ता एएसआई चंद्रभान के अनुसार, शिकायत पर पीएनबी और अज्ञात के व्यक्ति के खिलाफ धारा 420, 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।