{"_id":"673dec41af119bb2c96f3f07da77009c","slug":"bag-thief-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 का नोट गिरने का चकमा दे ढ़ाई लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 का नोट गिरने का चकमा दे ढ़ाई लाख उड़ाए
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Feb 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 35 की पार्किग में गाड़ी के पास दस दस के नोट गिरे होने का ड्राइवर को चकमा देकर एक युवक कार से बैग उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कार मालिक ने नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए बैग में ढ़ाई लाख कैश, लैपटाप और पासपोर्ट थे। आरोपी युवक शोरुम के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
कैमरे में युवक गाड़ी की खिड़की खोलकर बैग उठाते दिख रहा है। पंचकूला स्थित स्वास्थित विहार निवासी नीरज कुमार की शिकायत पर बैग चोरी करने वाले युवक के खिलाफ सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पंचकूला स्थित स्वास्थित विहार के नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से सेक्टर 35 में आए थे। उनका ड्राइवर स्कार्पियों गाड़ी में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
इतने में ड्राइवर के पास एक युवक आया और दस दस के नोट गिरने होने की जानकारी दी। ड्राइवर गाड़ी से उतरा और रुपये उठाने लगा। इतने में युवक ने गाड़ी में रखा बैग चोरी कर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि चोरी हुए बैग में ढ़ाई लाख रुपये, लैपटाप और पासपोर्ट थे। सेक्टर 36 थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग चोरी करने वाले को पहचानने की कोशिश की रही है।