फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bag full of black money found in car in kaithal of haryana

कार में नोटों से भरा बैग, 1000/500 की गड्डियां देख खुलीं रह गई आंखें

Thu, 17 Nov 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 17 Nov 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
bag full of black money found in car in kaithal of haryana
काला धन
नोटबंदी के बाद मचे हाहाकार के बीच एक कार से नोटों से भरा बैग मिला। 500/1000 के नोट की गड्डिया देख पुलिस हैरान रह गई। घटना हरियाणा के कैथल की है। करीब 20 लाख रुपये की 500 व 1000 रुपये के नोटों की नकदी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने कार से दो युवकों को काबू किया, जो नकदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में पुलिस ने  आयकर विभाग को सूचित कर आगामी कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन


सीआईए-वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर नितिन ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी टीम खुराना रोड पर गश्त कर रही थी। ड्रेन के पास चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली गई। इसमें नोटों से भरा बैग पाया गया। इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग का दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया कार चालक

bag full of black money found in car in kaithal of haryana
black money
पूछताछ करने पर गाड़ी के चालक ने अपना नाम कपिल निवासी भदानी(झज्जर) बताया। उसके साथी की पहचान नोनण(सांपला) निवासी दीपक के रूप में हुई। बैग में नोटों की गड्डियां मिली, जिनके बारे में कपिल कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

बैग में 1100 नोट एक-एक हजार के तथा 1800 नोट 500-500 वालों सहित कुल 20 लाख रुपये भरे थे। इनकम टैक्स विभाग के आदेशों पर नकद व गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रेम सिंह ने कहा कि फिलहाल युवकों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नकदी को सरकारी खाते में जमा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed