फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto gang active in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में ऑटो गैंग सक्रिय: जम्मू के इरफान पर किया तेजधार हथियार से हमला, 67 हजार रुपये लूटे, नहर में फेंका

Sun, 10 Jul 2022 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Jul 2022 07:01 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Auto gang active in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना में ऑटो गैंग एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। सवारियों को हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के सदस्यों ने जम्मू से लुधियाना पहुंचे एक व्यापारी को लूट लिया। शेरपुर चौक से ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन निकले जम्मू के रहने वाले इरफान को ऑटो सवार दो युवकों ने रास्ते में तेजधार हथियार से हमला कर 67 हजार रुपये लूटे और उसे नहर में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


घायल इरफान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इरफान की शिकायत के मुताबिक वह लुधियाना में किसी काम से आया था। दो दिन पहले वह शेरपुर चौक से रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो में बैठ गया।
विज्ञापन


ऑटो में पहले से ही एक युवक सवार था। वह उसे धोखे से गांव हरनामपुरा ले गया, जहां सुनसान जगह देख आरोपियों ने तेजधार हथियार निकाल लिया और उस पर वार कर दिया। इसके बाद उसे नहर किनारे फेंककर आरोपी 67 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और कीमती सामान लूटकर ले गए। उसके बाद भी वह खड़ा होने लगा तो आरोपियों ने पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी तरह से नहर से निकला और राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचा। जब उसने पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती तो आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक करने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed