फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auto driver will today sentenced the by court who molestated the woman

इजिप्ट की युवती से छेड़छाड़ करने वाले को आज मिलेगी सजा

Fri, 20 Jan 2017 01:06 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
auto driver  will today sentenced the by court who molestated the woman
छेड़छाड़ - फोटो : DEMO Pics

पिछले साल अगस्त में इजिप्ट की युवती को सुनसान जगह ले जाकर उससे छेड़छाड़ करने के मामले में जिला अदालत ने ऑटो चालक मनीमाजरा निवासी नन्नू (36 वर्ष) को दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


विदेशी युवती का मामला होने के कारण केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर चलाया गया। पांच महीने में ही केस फैसले पर पहुंच गया। अदालत शुक्रवार को दोषी को सजा सुनाएगी। सेक्टर-49 पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर नन्नू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पीड़िता चंडीगढ़ में एक एनजीओ के साथ समाजसेवा के मकसद से दो महीने के लिए भारत आई थी। इसलिए पुलिस ने केस दर्ज होने के एक सप्ताह बाद ही कोर्ट में चालान दायर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

auto driver  will today sentenced the by court who molestated the woman
पु‌लिस - फोटो : file photo

इसके बाद नन्नू पर अपहरण और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस का ट्रायल शुरू हुआ था। कोर्ट में दर्ज कराए बयान में युवती ने अदालत में नन्नू की पहचान करते हुए उसके खिलाफ बयान दिए थे।

यह है मामला
मामला पिछले साल 12 अगस्त की रात का है। इजिप्ट की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने घटना वाली शाम को एलांते मॉल से सेक्टर-43 स्थित अपने पीजी के लिए ऑटो लिया था।

 रास्ते में जब वह सेक्टर-45/44/49/50 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो ऑटो ड्राइवर ने सुनसान जगह की ओर ऑटो मोड़ लिया। वहां सुनसान सी जगह पर उसने ऑटो रोककर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

 ऑटो चालक की हरकतें देखकर युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती का शोर सुनकर पास ही खड़े दो युवक उसकी मदद के लिए दौड़े। यवकों को आता देख नन्नू ऑटो मौके पर ही छोड़ फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed