फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auto driver death was a murder, six people tightened screws

रंजिशन की थी ऑटो चालक की हत्या, छह लोगों पर कसा शिकंजा

Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
auto driver death was a murder, six people tightened screws
हत्या - फोटो : Demo Pic

ऑटो से कवर चोरी करने के बाद हुई बहस का बदला लेने के लिए ही ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच नाबालिगों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


ऑटो चालक अशोक कुमार (31) सेक्टर-37 स्थित बत्तरा सिनेमा के बाहर लहूलुहान मिला था। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पांचों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बालिग को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान धनास स्थित कच्ची कॉलोनी निवासी काला उर्फ घोड़ा (19) के रूप में हुई है, जबकि पांचों नाबालिग सेक्टर-25 के रहने वाले हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और डंडे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी कर धनास में फेंके थे ऑटो कवर
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-25 निवासी अशोक कुमार के नाबालिग पड़ोसी ने उसके ऑटो के कवर चोरी कर धनास में फेंक दिए थे। ऑटो चालक अशोक कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस कार्रवाई से पहले ही नाबालिग पड़ोसी ने कवर वापस लाकर अशोक को दे दिए थे। 

इस दौरान दोनों की बहस हुई थी। बहस का बदला लेने के लिए नाबालिग काफी दिनों से योजना बना रहा था। वीरवार रात को नाबालिग लड़के ने बदला लेने के लिए अपने पांच साथियों को बुलाया था।

नाबालिगों पर पहले भी दर्ज हैं मामले

auto driver death was a murder, six people tightened screws
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

तीन नाबालिग साथियों ने अशोक कुमार का ऑटो हायर किया और बतरा सिनेमा पर पहुंचे थे। वहां पर ऑटो चालक अशोक का नाबालिग पड़ोसी, काला उर्फ घोड़ा व एक अन्य लड़का पहले से इंतजार में बैठे थे।

नाबालिगों पर पहले भी दर्ज हैं मामले
बत्तरा सिनेमा के पास जैसे ही अशोक पहुंचा सभी ने उस पर डंडे और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि काला भी ऑटो चलाता है और हत्या करने के बाद सभी आरोपी काला के ऑटो में बैठकर भागे थे। पुलिस ने बताया कि हत्या में पकड़े गए सभी नाबालिगों पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।

काला से सवारियां बिठाने के लिए हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक का कुछ दिन पहले सवारियां बिठाने को लेकर काला से भी झगड़ा हुआ था। इसलिए काला भी अशोक से बदला लेना चाहता था। इसके चलते उसने पांचों नाबालिगों का साथ दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed