Chandigarh News: युवती का यौन उत्पीड़न करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, वारदात के बाद से घर नहीं जा रहा था
आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह नशे का आदि है, जिसके चलते उसकी पत्नी सात साल पहले उसे छोड़ कर पंजाब चली गई थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर भी नहीं जा रहा था। वह काम खत्म करने के बाद हर रोज मोहाली चला जाता था और ऑटो में ही सो जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में युवती का पीछा कर यौन उत्पीड़न करने के मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी के मकान नंबर-2878 निवासी रंजीत कुमार (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 354-ए, 354-डी, 509 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश करेगी।
सेक्टर-39 थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी दक्षिण-पश्चिम मृदुल ने बताया कि 15 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे 28 साल वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सेक्टर-38 में विवेक हाईस्कूल के पास एक ऑटो चालक ने उसका पीछा कर यौन उत्पीड़न किया। शोर मचाने पर वह भाग गया। सूचना पर एसएचओ ईरम रिजवी टीम समेत मौके पर पहुंचीं और युवती के बयान दर्ज कर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
एसएसपी मनीषा चौधरी की अगुवाई में डीएसपी मृदुल व एसएचओ ईरम रिजवी ने एक टीम बनाई। इसमें सब इंस्पेक्टर मंदीप सिंह, कांस्टेबल प्रवीण, कांस्टेबल उदम सिंह व लेडी कांस्टेबल मोनू को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आखिर में पुलिस को ऑटो का नंबर पता चल गया। इसके बाद पुलिस ऑटो मालिक तक पहुंची तो पता चला कि उसने अपना ऑटो रंजीत कुमार को किराये पर दिया है।
वह रंजीत सिंह से प्रतिदिन 300 रुपये किराया लेता है। पुलिस ने पूरी जानकारी हासिल करने के बाद आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर ऑटो को कब्जे में लिया। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह नशे का आदि है, जिसके चलते उसकी पत्नी सात साल पहले उसे छोड़ कर पंजाब चली गई थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर भी नहीं जा रहा था। वह काम खत्म करने के बाद हर रोज मोहाली चला जाता था और ऑटो में ही सो जाता था।