फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to theft in a Bank at Kishangarh

मनीमाजरा: किशनगढ़ में पीएनबी बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास , सीसीटीवी में दिखे दो लोग

Sun, 31 May 2020 01:50 PM IST
ajay kumar गोविंद परवाना, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
गोविंद परवाना, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 May 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Attempt to theft in a Bank at Kishangarh
बैंक में चोरी का प्रयास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किशनगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़ नकाबपोश लुटेरों ने बैंक लूटने की  कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। करीब 15 मिनट तक बैंक के लॉकर को तोड़ने की कोशिश करते रहे। इसके बाद वह फरार हो गए। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात शनिवार देर रात 2.45 बजे की है।

विज्ञापन


 रविवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि किशनगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर ईस्ट डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, आईटी पार्क थाना प्रभारी लखबीर सिंह, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। बैंक के बाहर लगे ताले की कुंडी टूटी हुई थी। मौके पर डॉग स्क्वायड समेत फोरेंसिक टीम कैश डिपाजिट मशीन समेत अन्य जगहों से फिंगरप्रिंट बरामद किए। बैंक मैनेजर प्रियंका की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भीख मांगकर समाजसेवा करते हैं राजू, पीएम मोदी भी मुरीद, मन की बात में किया जिक्र, पढ़ें- कौन हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में दो लुटेरे कैद
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद थे। फुटेज में नकाबपोश दो लुटेरे बैंक का ताला तोड़ अंदर दाखिल होते दिख रहे हैं। बैंक के अंदर दाखिल होने के बाद लुटेरों ने बैंक लॉकर को तोड़ना चाहा। लेकिन कामयाब नहीं हो सके और करीब 15 मिनट बाद बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गए।

लाइट न होने से बैंक में अंधेरा, चेहरे साफ नहीं
पुलिस के अनुसार, बारिश होने और लाइट न होने की वजह से बैंक में अंधेरा था। इसके चलते आरोपियों के चेहरे पूरी तरह से साफ नजर नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed