फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to suicide by love couple

पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
attempt to suicide by love couple

शहर के शहीद ऊधम सिंह पार्क में शुक्रवार दोपहर एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें बेहोश पड़े देख कर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के मुताबिक दोनों अब खतरे से बाहर हैं। घटना पंजाब के होशियारपुर की है।

विज्ञापन


प्रेमी जोड़े में से युवती शहर के एक आईटीआई में पढ़ती है वहीं युवक होशियारपुर से बीटेक कर रहा है। होशियारपुर रहने वाली युवती होशियारपुर से बीटेक करने वाला युवक शुक्रवार ऊधम सिंह पार्क में बेहोश पड़े मिले। संयोगवश उधर से गुजर रहे मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड दिलबाग राणा और हिम्मत कुमार उन्हें बेसुध पड़ा देख दोनों को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन युवती ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह आईटीआई में पढ़ती है। उसके साथ पड़े बेहोश पड़े युवक का नाम विजय है जो उसको कहता था कि वह उससे प्यार करता है। एक बार पहले भी जब उसने मना किया तो उसने अपनी नसें काट ली थी। विजय ने उसे धमकी दी थी कि वह आत्महत्या कर इलजाम उस पर लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी डर से वह उसके साथ बातचीत करने लग पड़ी। बाद में उनकी दोस्ती हो गई। इस दौरान उसे पता लगा कि विजय शराब पीता है व उसके किसी और लड़की के साथ भी प्रेम संबंध है। उसने कहा कि वह अपने बाप की इकलौती बेटी है उसके तीन भाई हैं। वह इसके साथ दोस्ती नहीं करना चाहती थी परंतु वह उसके कालेज के आगे खड़ा रहता था उससे आते जाते तंग करता था।

'ध‌मकियां देकर पार्क बुलाया था'

attempt to suicide by love couple

युवती ने बताया कि आज भी विजय ने उसे धमकियां देकर ऊधम सिंह पार्क में बुलाया था। इस दौरान उसने अपने पास रखा नीला थोथा खा लिया व कहने लगा कि वह उसका नाम लिखकर मर जाएगा।

इसके चलते वह घबरा गई व उसने बाकी बचा नीला थोथा निगल लिया। वहीं सिविल अस्पताल में उपचाराधीन युवक की मां सुरजीत कौर ने बताया कि उनके बेटे विजय व लड़की का प्रेम संबंध है।

उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी है व वह अक्सर फोन पर बातें करते हैं, हमने तो लड़की को यह भी कह दिया था कि यदि तुम दोनों ने शादी करवानी है तो हम तुम्हारे माता पिता से बात करते हैं। परंतु उसने कोई जवाब नहीं दिया था। शुक्रवार को सुबह उनका बेटा तो कालेज गया था परंतु बाद में सिविल अस्पताल से फोन आया था कि उनके बेटे की तबीयत खराब है व वह अस्पताल में दाखिल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed