फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to rob Axis Bank in Manimajra Chandigarh

चंडीगढ़ में बैंक में लूट: रात तीन बजे दीवार तोड़ अंदर घुसे दो नकाबपोश, 15 मिनट तक लॉकर तोड़ने की कोशिश, Video

Mon, 07 Apr 2025 02:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बैंक लूट की कोशिश हुई है। नकाबपोश दो लुटेरे रात तीन बजे बैंक की दीवार तोड़ अंदर घुसे और फिर 15 मिनट तक लॉकर को तोड़ने में लगे रहे। 

विज्ञापन
Attempt to rob Axis Bank in Manimajra Chandigarh
बैंक में लूट की कोशिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में बैंक में लूट की कोशिश हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा में प्राइवेट बैंक में लुटेरे घुस आए, लेकिन अपने मकसद में कामयाबी नहीं हो पाए। मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के नजदीक एनएसी के शोरूम में स्थित एक्सिस बैंक की दीवार तोड़कर बैंक को लूटने का प्रयास किया गया। घटना शनिवार रात 3 बजे की है। लुटेरे बैंक के पीछे शोरूम में लगे एक छोटे शटर के ताले और अंदर की दीवार को तोड़कर बैंक के अंदर घुसे थे। 

विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर राजेंद्र ने बताया कि शनिवार, रविवार की रात करीब 3 बजे दो लुटेरे बैंक में घुसे थे। आरोपी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। दोनों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। बैंक में लगे कैमरे की फुटेज में आरोपियों की हरकत कैद हुई है। लुटेरों ने पहले बैंक में लगा अलार्म तोड़ा और उसके बाद एक कैमरा भी तोड़ा। इसी दौरान बैंक के अंदर लगा अलार्म बज गया और जिसकी तुरंत जानकारी बैंक के हेड क्वार्टर में पहुंची। इसके बाद बैंक कर्मचारी व पुलिस भी रात को ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बैंक से कुछ भी लूट नहीं हुई है। बैंक के अंदर लॉकर और अन्य सामान सुरक्षित है। क्योंकि लुटेरे लॉकर को तोड़ नहीं पाए और अलार्म बजते ही वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 मिनट तक बैंक के अंदर रहे लुटेरे
बैंक में चोरी के इरादे से घुसे नकाबपोश लुटेरे बैंक के अंदर लगभग 15 मिनट तक रहे। इस मामले में मौली जागरां थाना पुलिस ने बैंक लूटने के प्रयास का मामला दर्ज कर कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस  बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर रही है। बैंक के पीछे नगर निगम की खाली जमीन और पीछे से सड़क भी निकल रही। बैंक के पीछे से निकलने वाली सड़क पर भी रात को सुनसान होती है। इसका फायदा उठाकर लुटेरों ने पीछे का शटर और दीवार तोड़कर बैंक लूटने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed