फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape with child, accused arrested

9 साल की बच्ची से रेप की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with child, accused arrested
arrest - फोटो : demo

हल्लोमाजरा में नौ साल की बच्ची से दुराचार करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


हल्लोमाजरा निवासी बच्ची के पिता ने बताया कि बीते मंगलवार को दोपहर में परिवार के सभी सदस्य घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान उनकी नौ साल की बेटी बाहर खेलने गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी 28 वर्षीय गुड्डू उनकी बच्ची के साथ गलत हरकतें कर रहा था। इसकी सूचना पाकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। वहीं, पीड़ित परिवार के पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक हफ्ते से आरोपी उनकी गली में चक्कर काट रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी लेबर का काम करता है।
विज्ञापन


एक केस सुलझा दो दूसरा उलझा
सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर एक मामले को सुलझाने का दावा किया, लेकिन सोमवार सुबह दूसरी शिकायत आ गई। हल्लोमाजरा निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि सुबह उनकी सात साल की बेटी बाहर गई थी। इसी दौरान एक कबाड़ी वाला टॉफी देने के बहाने फुसलाकर उसे दूर ले गया। इस दौरान वह बच्ची से अश्लील हरकतें कर रहा था। इसकी सूचना एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्ची के परिजनों की दी। पीड़ित पिता ने कहा कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने बयान भी दर्ज करवाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed