फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape in moving car

गाड़ी में अगवा कर युवती से रेप की कोशिश, चलती कार से लगाई छलांग

Tue, 11 Apr 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 11 Apr 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape in moving car
आईटी कंपनी की मुलाजिम को अगवा कर रेप की कोशिश - फोटो : demo pic
गाड़ी में अगवा कर युवती से रेप की कोशिश की झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।  दरिंदगी से बचने के लिए युवती ने चलती कार से छलांग लगा दी। घटना चंडीगढ़ से सटे मोहाली की है।  शहर में रविवार रात एक आईटी कंपनी की मुलाजिम को अगवा कर रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। युवती ने चलती कार से छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। एक एंबुलेंस चालक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ की पुलिस ने युवती के बयानों पर सुरेश निवासी चंडीगढ़ पर आईपीसी की धारा 376, 511 और 342 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता आईटी कंपनी में काम करती है। कंपनी का सेक्टर-34 चंडीगढ़ और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में आफिस है। कंपनी की ओर से इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग मुहैया करवाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-41 में रहती है पीड़िता, आरोपी है पड़ोसी

attempt to rape in moving car
आईटी कंपनी की मुलाजिम को अगवा कर रेप की कोशिश - फोटो : Demo Pic
पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-41 चंडीगढ़ की रहने वाली है। आरोपी भी उसके पड़ोस में रहने वाला था। वह चंडीगढ़ की एक मार्केटिंग कंपनी में मैनेजर के पद तैनात था। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोहाली स्थित कंपनी की शाखा में इमरजेंसी मीटिंग अटेंड करने आई थी।

मीटिंग में उसके अधिकारियों ने कहा कि उन लोगों को डाटा तैयार किया जाए जो कि कंपनी ज्वाइन करने से पहले इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। इसके बाद उसने सुरेश को फोन कर पूछा कि क्या वह इस संबंध में डाटा मुहैया करवाने में मदद कर सकता है। वह उसकी सहायता करने के लिए तैयार हो गया है।

आफिस के बाहर बुलाया, जबरदस्ती कार में बिठाया 
युवती ने बताया कि इसके बाद सुरेश उसके आफिस के बाहर डाटा मुहैया करवाने के लिए पहुंच गया। जैसे ही वह बाहर पहुंची तो युवक ने कहा कि उसकी कार में बैठ जाए। जैसे ही वह कार में बैठी, उसने कार लॉक कर दी। साथ ही उसने उसका फोन छीन लिया। वह कार को तेजी से इंडस्ट्रियल एरिया में घुमाने लगा। साथ ही उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगा। 

इस पर उसने उसके मुंह पर अपने नाखुनों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही कार का बैंलेंस बिगड़ने लगा। इस दौरान उसने दरवाजा खोलकर चलती कार से छलांग लगा दी जिससे उसकी बाजुओं, सिर और टांगों पर गहरे जख्म आए हैं। वहां से गुजर रहा प्राइवेट एंबुलेंस वाला यह देखकर रुका। यह देख सुरेश वहां से भाग गया। एंबुलेंस चालक ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed