{"_id":"583ec8004f1c1b2d1ede69cc","slug":"attempt-to-kill-the-landlord-servant-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक को मारने का प्रयास, नौकर पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक को मारने का प्रयास, नौकर पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 30 Nov 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कैंट पुलिस ने एक डॉक्टर के घर पर काम करने वाले नेपाली नौकर के खिलाफ मकान मालिक को खाने में जहर देकर मारने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान दनूथापा निवासी नेपाल के तौर पर हुई है, जो घटना के बाद भूमिगत हो गया। थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर रूपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी कोठी में दनूथापा नेपाली नौकर खाना बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
बीती 23 नवंबर को जब उसने उनको खाना दिया तो उसमें नौकर ने कोई जहरीली वस्तु डाल उन्हें मारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और नौकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना कैंट पुलिस के प्रभारी का कहना है कि यह मामला जांच के बाद ही दर्ज किया गया है। इसकी जांच सीआईए स्टाफ टू ने की है, जिस पर उनके पास अभी उक्त मामले के बारे में कोई फाइल नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि मामले के बारे में फाइल देखने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।