फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to kill the landlord, servant case

मकान मालिक को मारने का प्रयास, नौकर पर केस

Wed, 30 Nov 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 30 Nov 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill the landlord, servant case
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

थाना कैंट पुलिस ने एक डॉक्टर के घर पर काम करने वाले नेपाली नौकर के खिलाफ मकान मालिक को खाने में जहर देकर मारने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान दनूथापा निवासी नेपाल के तौर पर हुई है, जो घटना के बाद भूमिगत हो गया। थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर रूपिंदर सिंह ने बताया कि उनकी कोठी में दनूथापा नेपाली नौकर खाना बनाने का काम करता था। 
विज्ञापन


बीती 23 नवंबर को जब उसने उनको खाना दिया तो उसमें नौकर ने कोई जहरीली वस्तु डाल उन्हें मारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और नौकर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कैंट पुलिस के प्रभारी का कहना है कि यह मामला जांच के बाद ही दर्ज किया गया है। इसकी जांच सीआईए स्टाफ टू ने की है, जिस पर उनके पास  अभी उक्त मामले के बारे में कोई फाइल नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि मामले के बारे में फाइल देखने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed