फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked on family with Baseball bat and hammer, one killed, four serious

पठानकोट: आधी रात सो रहे परिवार पर बेसबॉल बैट और हथौड़े से हमला, एक की मौत, चार गंभीर

Thu, 20 Aug 2020 05:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 05:36 PM IST
सार

  • पठानकोट के माधोपुर के पास गांव थरियाल में आधी रात को डकैती
  • घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत से घर में घुसे आरोपी, गहने-नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
Attacked on family with Baseball bat and hammer, one killed, four serious
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माधोपुर के पास गांव थरियाल में आधी रात घर में घुसे डकैतों ने सो रहे परिवार पर बेसबॉल बैट और हथौड़े से हमला बोल दिया। परिवार को लहूलुहान कर आरोपी जेवर और नकदी लूटकर ले गए। हमले में परिवार के मुखिया की मौत हो गई। जबकि बाकी सदस्यों की हालत गंभीर बनी है। सभी को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पांच से ज्यादा थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर डकैती का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार-गुरुवार की रात 2 बजे अज्ञात लुटेरों ने घर के पीछे सीढ़ी लगाई और छत पर सो रहे 60 वर्षीय सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार, उनके बेटे कौशल कुमार (32) और अपन कुमार (28) पर हथौड़े और बेसबॉल बैट से वार किया। उसके बाद वह घर में घुसे और नीचे सो रही ठेकेदार की मां सत्या देवी (80) और ठेकेदार की पत्नी आशा रानी (55) पर भी वार किया। उसके बाद आरोपी नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। जाते-जाते लुटेरे दोनों महिलाओं के कानों से बालियां भी खींचकर ले गए जिससे दोनों महिलाओं के कान बुरी तरह कट गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

                                                         मृतक अशोक कुमार का फाइल फोटो और घर के पीछे लगाई सीढ़ी।

गुरुवार सुबह 7:45 मिनट पर दूध वाले ने गेट खटखटाया लेकिन घर से कोई बाहर नहीं निकला। उसने अंदर देखा तो गाड़ियां अंदर खड़ी थी और गेट अंदर से लॉक था। उसे शक हुआ तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने गेट को तोड़कर अंदर जाकर देखा तो पूरा परिवार लहूलुहान हालत में पड़ा था। घर में सभी कमरों में अलमारियां टूटी थीं और सामान बिखरा पड़ा था।


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले अशोक कुमार की मौत हो गई। बाकी चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना, डीएसपी, शाहपुरकंडी और सुजानपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घर के पीछे खेतों से खाली पर्स और कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ डकैती के आरोप में केस दर्ज किया है। 

एसएमओ कम सिविल सर्जन डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अमृतसर रेफर किया गया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि डकैती के इरादे के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। घायल बयान देने के लायक नहीं है। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर केस दर्जकर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed