{"_id":"605ce829d3e0de22a23eae30","slug":"attacked-on-a-family-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : तरनतारन में जमीन के झगड़े की रंजिश में घर में घुसकर हमला, घायल दामाद ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : तरनतारन में जमीन के झगड़े की रंजिश में घर में घुसकर हमला, घायल दामाद ने तोड़ा दम
Fri, 26 Mar 2021 01:16 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के झगड़े की रंजिश में गांव जंड निवासी लक्खा सिंह के घर में दाखिल होकर करीब 24 लोगों ने तेजधार हथियारों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में लक्खा सिंह, उसका दामाद संदीप सन्नी, बड़ी लड़की वीरपाल कौर और सास गुरजीत कौर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान दामाद संदीप सन्नी की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सदर पट्टी में पुलिस ने 11 नामजद सहित कुल 24 लोगों पर मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विधानसभा हलका पट्टी के गांव जंड निवासी लक्खा सिंह ने बताया कि वह छह लड़कियों और एक लड़के के पिता हैं। बड़ी लड़की वीरपाल कौर का गांव झामका निवासी जुगराज सिंह से विवाह हुआ था। जबकि छोटी बेटी गुरप्रीत कौर का छह माह पहले गांव चोताला निवासी संदीप सन्नी से विवाह हुआ था।
विज्ञापन
घर में मिलने के लिए उसकी दोनों लड़कियां व दामाद आए थे। पुलिस को दी शिकायत में लक्खा सिंह ने बताया कि उनके ही के गांव के 24 लोगों ने जमीन के झगड़े की पुरानी रंजिश में सोमवार को घर में घुसकर तेजधार हथियारों से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में लक्खा सिंह, उसकी पत्नी गुरजीत कौर, बड़ी लड़की वीरपाल कौर व छोटा दामाद संदीप सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज लिए घरियाला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से संदीप सन्नी की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल तरनतारन रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बुधवार को संदीप सन्नी की मौत हो गई।
11 नामजद सहित 24 लोगों पर केस दर्ज
लक्खा सिंह की पत्नी गुरजीत कौर के बयान पर थाना सदर पट्टी की पुलिस ने आरोपी चमकौर सिंह, चानण सिंह, बब्बू सिंह, बचित्र सिंह, लाडी सिंह, मंत्री सिंह, दलेर सिंह, चानण सिंह, बलविंदर सिंह, सतविंदर कौर, लखविंदर कौर निवासी गांव जंड व 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। एएसआई लखविंदर सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।