फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on woman with saws in Haryana's Yamuna nagar

पानी मांगने घर मे घुसे आरोपी ने किया आरी से हमला, महिला ने पहले पटका फिर दीवार कूद बचाई जान

Fri, 26 Jun 2020 10:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jun 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Attack on woman with saws in Haryana's Yamuna nagar
वारदात के दौरान का सीसीटीवी फुटेज।

जगाधरी के हुडा सेक्टर- 18 फेस-2 में फीड कारोबारी की पत्नी पर नकाबपोश बदमाश ने घर में घुसकर लोहे काटने की आरी से कई वार कर दिए। आरोपी पहले पीने का पानी लेने घर आया। जब उसने महिला को अकेला पाया तो कुछ देर बाद मकान की पिछली दीवार से घर में प्रवेश कर महिला पर हमला कर दिया। महिला किसी तरह से उससे बचकर मकान की पिछली दीवार से कूदी और पड़ोसियों को आवाज लगाई। जब तक पड़ोसी एकत्र होते बदमाश भाग निकला। महिला के सिर व हाथ पर वार हुए हैं। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। 

विज्ञापन


पड़ोसियों व आसपास कार्य कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ की। एसपी कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।हुडा सेक्टर- 18 फेस-2 निवासी अंकुश ने बताया कि उसका फीड का कारोबार है। रोज की तरह वह सुबह काम पर चले गए। घर पर उनकी पत्नी निशा अकेली थी। उनके घर के बाहर ही कुछ मजदूर कार्य कर रहे थे। दोपहर को एक नकाबपोश युवक घर पर आया और उसकी पत्नी से पीने का पानी मांगा। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: छह साल की उम्र, सामने हुईं पांच हत्याएं, रात भर लाशों संग लेटी रही मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पानी लेने के बाद आरोपी युवक वहां से चला गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी को घर पर अकेला देखा। कुछ देर बाद वही युवक पीछे से दीवार फांदकर घर के अंदर आया। उसके हाथ में लोहा काटने की आरी थी। घर में घुसते ही उसने निशा पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। निशा ने भी हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पटक दिया और उससे बचकर भागी। यह सब घर में लगे सीसीटीवी में कैद था।

अंकुश ने बताया कि नौकर ने पत्नी के घायल होने की सूचना दी। जिसके बाद वह घर पहुंचा तो घर में खून के निशान थे। उसकी पत्नी घायल हो चुकी थी। उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।

घर में अकेली महिला बदमाशों के निशाने पर
घर में अकेली रह रही महिलाएं बदमाशों के निशाने पर है। तीन दिन पहले रेलवे कॉलोनी में जहां क्वार्टर में अकेली रह रही महिला की तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वहीं अब हुडा सेक्टर- 18 में यह घटना घट गई। पहले भी घर पर अकेली रह रही महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं बदमाश इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मास्क व मुंह पर कपड़ा बांधना अनिवार्य होने का भी फायदा उठा रहे है। ऐसे में लोगों को बदमाशों को पहचानने में दिक्कत होती है।

जगाधरी शहर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि हुडा सेक्टर- 18 में महिला पर हमला करने की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed