फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on student in collage campus, stabbed

कॉलेज के पार्क में बैठे छात्र को चाकुओं से गोदा

Tue, 11 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 11 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
attack on student in collage campus, stabbed

मनोहर मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार की दोपहर को पार्क में बैठे बीएससी द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट पर कुछ छात्रों ने चाकुओं से हमला कर दिया। छात्र पर चाकू से तीन जगह पर वार किए हैं।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको अग्रोहा रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हिसार ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज में पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं दिनदहाड़े स्कूल में हुई इस घटना से छात्रों में भय और रोष का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकास (19) पुत्र संजय निवासी ठाकर बस्ती एमएम कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। परिजनों ने बताया कि विकास का कॉलेज के दो छात्रों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। आज विकास कॉलेज के पार्क में बैठा था कि दोनों छात्र अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए और विकास पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने विकास की पीठ में चाकुओं से दो वार किए व एक वार उसकी कमर में किया तथा मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े कॉलेज में हुए इस हमले से कॉलेज में अफरा तफरी मच गई और जिसका फायदा उठाकर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए।

कॉलेज में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल: छात्र विकास पर कॉलेज के अंदर हुए हमले के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या कोई भी बाहर से युवक आकर छात्र पर हमला कर देते हैं और फिर फरार हो जाते हैं। ऐसे में कोई भी आकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

वीके जैन कॉलेज प्रिंसिपल, एम.एम.कॉलेज ने बताया कि मैं छुट्टी पर था। मेरा पास जो सूचना आई है उसके बाद उन्होंने कॉलेज में पता किया है। सिक्योरटी गार्ड ने बताया है कि दो युवक आए और उन्होंने पहले ईटें मारी हैं और उसके बाद चाकू से हमला किया है।


सिक्योरटी गार्ड ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। कॉलेज स्टाफ ने भी पकड़ने की कोशिश की थी। कॉलेज प्रशासन अभी जांच कर रहा है कि हमलावर युवक कौन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed