फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Hazuri Ragi of Sri Harmandir Sahib in Amritsar

Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी पर हमला, कार के शीशे तोड़े, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Nov 2023 01:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Nov 2023 01:49 AM IST
सार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई महादीप सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह कार में बटाला के गांव दालम में कीर्तन करने जा रहे थे। इस दौरान जब वे जंडियाला टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो कार सवार दो लोग उनके पास आए और कार का शीशा नीचे करने को कहा। 

विज्ञापन
Attack on Hazuri Ragi of Sri Harmandir Sahib in Amritsar
गाड़ी के टूटे शीशे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के जंडियाला टोल प्लाजा के पास जैंतिपुर इलाके में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी महादीप सिंह की कार पर शराब के नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। कार को ओवरटेक करने पर युवकों ने पहले टोल प्लाजा पर गाली-गलौज की तो कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर वहां से भेज दिया। इसके बाद हमलावरों ने जैंतिपुर पहुंचने में गाली-गलौज करते हुए कार के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई महादीप सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह कार में बटाला के गांव दालम में कीर्तन करने जा रहे थे। इस दौरान जब वे जंडियाला टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो कार सवार दो लोग उनके पास आए और कार का शीशा नीचे करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शीशा नीचे किया तो शराब के नशे में धुत एक युवक उनसे गाली-गलौज करने लगा। युवक कहने लगा कि तुम्हें गाड़ी नहीं चलानी आती। इस दौरान टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें वहां से भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपनी कार से उनकी कार में दो से तीन बार ओवरटेक कर टक्कर मारी।


जैंतिपुर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उनकी कार को ओवरटेक किया तो कार डिवाइडर पर चढ़ गई। आरोपी जैंतिपुर गांव से थे तो पहचान के लोगों को वहां बुला लाए। श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी महादीप सिंह ने बताया कि गांव से लोगों को बुलाकर आरोपियों ने फिर से उनके साथ धक्कामुक्की कर गाली-गलौज किया। 

एक युवक ने तो उन पर दातर से हमला कर दिया। उन्होंने जब रक्षा के लिए सिरी साहिब निकाली तो आरोपी पीछे तो हट गए और कार के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि कीर्तन के बाद रविवार को जब वे लौटे तो उन्हें डर लग रहा था। उन्होंने कहा कि नशे से हालात खराब हैं। बहन-बेटियां रात के समय अकेली कहीं जा नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक बार नशेड़ी युवकों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर मोबाइल फोन छीन लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed