फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM, robbery, SBI ATM, gaurd in toilet, cctv footage, chandigarh,

सिक्योरिटी गार्ड बाथरूम करने गया, पीछे से ATM में घुस गए चोर

Fri, 22 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ATM, robbery, SBI ATM, gaurd in toilet, cctv footage, chandigarh,
ATM - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में सेक्टर-22 की बूथ मार्केट में एसबीआई के एटीएम को तोड़कर शातिर युवकों ने रुपये निकालने की कोशिश की। वारदात देर रात उस समय हुई, जब सिक्योरिटी गार्ड बाथरूम करने गया था। गार्ड ने टूटी मशीन देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


लहाल पुलिस ने केस दर्ज कर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सिक्योरिटी गार्ड नया गांव निवासी गौतम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी ड्यूटी सेक्टर-22 स्थित एसबीआई के एटीएम पर है। वीरवार रात करीब 12 बजे वह बाथरूम के लिए पास ही गया था। थोड़ी देर में जब वापस आया तो देखा कि एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एटीएम को ईंट मारकर तोड़ने की कोशिश की थी। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed