{"_id":"b83ce96084772b51a3b627865aaaf1d6","slug":"assistant-manager-of-hyundai-car-agency-arrested-for-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का ये शातिर तरीका जान चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी का ये शातिर तरीका जान चौंक जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 सी स्थित हुंडई कार एजेंसी के असिस्टेंट मैनेजर को धोखे से 70 लाख की यूज्ड कारें बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंदर सिंह निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि इससे कई अन्य राज खुलेंगे।
विज्ञापन
पुलिस को इस संबंध में शिकायत देने वाले कंपनी के जीएम ने बताया कि असिस्टेंट मैनेजर ने चालाकी से कंपनी को चूना लगाया है। उसने कंपनी की करीब 36 यूज्ड कारें 70 लाख में बेची है। कारों को कंपनी से निकालने के लिए वह जाली तरीके से पास करवाता था।
विज्ञापन
लेकिन, कंपनी में उनकी पेमेंट जमा नहीं करवाता था। यह कारें उसने अधिकतर ट्राइसिटी में काम करने वाले टीचरों को बेची थी। जबकि, कारों की जो कीमत उसे मिली थी। उसे उसने अपने पास रखता था। जब कंपनी के प्रबंधकों ने अकाउंट चेक किए तो असिस्टेंट मैनेजर की पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा -409 और 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ठगी का अपनी तरह का नया मामला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ठगी का अपनी तरह का यह नया मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसके इस काम में अन्य कौन से लोग साथ देते थे।
अब पुलिस करेगी 70 लाख की रिकवरी
पुलिस ने बताया कि आरोपी से अभी 70 लाख की रिकवरी करनी है। इसके अलावा यह पता किया जा रहा है कि यह काम वह कितने दिनों से कर रहा था।