{"_id":"5c3cd7c8bdec22739f75610c","slug":"asian-games-medalist-arrested-in-charge-of-atm-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स का पदक विजेता पूर्व फौजी निकला एटीएम ठग, ऐसे देता था वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एशियन गेम्स का पदक विजेता पूर्व फौजी निकला एटीएम ठग, ऐसे देता था वारदात को अंजाम
Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर रोड पर एसबीआई एटीएम चैंबर में लोगों के एटीएम कार्ड बदल ठगी करने के आरोप में पकड़ा गया सोनीपत निवासी पूर्व सैनिक अनिल कुमार एशियन गेम्स का पदक विजेता निकला। इस बात का दावा अनिल ने पूछताछ में किया। इसकी पुष्टि एसएचओ रविंद्र रूबी ने की। सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद अनिल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सब जेल पठानकोट भेज दिया गया।
विज्ञापन
अनिल ने बताया कि वह एशियन गेम्स में नौकायन (नौका दौड़) में पद जीतने वाली टीम का हिस्सा था। कुछ वर्ष पहले ही उसने सेना से वीआरएस लिया था। उसे इन दिनों करीब 22 हजार रुपये पेंशन मिल रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अनिल कुमार व उसका एक अन्य साथी मुनीष कुमार मिलकर सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे हैं।
विज्ञापन
इन दोनों की मुलाकात भी कुछ समय पहले ही हुई थी। मुनीष ने अनिल को रिटायरमेंट के बाद सिक्योरिटी एजेंसी शुरू करने का सुझाव दिया था। काम अच्छी तरह से न चलने के कारण ही दोनों ने धोखाधड़ी शुरू कर दी। इन दोनों का टारगेट पंजाब के विभिन्न हिस्सों में नेशनल हाईवे पर लगे एटीएम में आने वाले लोग थे।
विज्ञापन
गत गुरुवार को आरोपी अनिल कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कुछ लोगों के पिन कोड नोट कर रहा था। उसकी इस हरकत को बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी में देख लिया और थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद अनिल ने माना कि वह लोगों के एटीएम कार्ड के पिन कोड नोटकर तथा धोखे से उनके एटीएम बदल कर उनके खाते से लाखों रुपये निकाल चुका है।
उसने अपने एक अन्य साथी मुनीष का भी नाम लिया था। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नंबर-2 के प्रभारी रविंद्र ने बताया कि दूसरा साथी मुनीष कुमार दिल्ली का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।