{"_id":"62b4719901644801fa1a4774","slug":"asi-died-after-being-shot-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में हादसा: गोली लगने से ASI की मौत, सर्विस एसएलआर से अचानक हुआ फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन में हादसा: गोली लगने से ASI की मौत, सर्विस एसएलआर से अचानक हुआ फायर
Thu, 23 Jun 2022 07:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Jun 2022 07:33 PM IST
सार
गर्दन पर गोली लगने और अधिक खून बहने से एएसआई की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बख्शीश सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन में ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान उसकी अपनी ही एसएलआर से अचानक गोली चलने से हादसा हुआ है। सहयोगियों ने एएसआई को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचा सके। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बख्शीश सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे गोइंदवाल साहिब के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने जानकारी दी कि लोकल रैंक एएसआई बख्शीश सिंह गोइंदवाल साहिब में कपूरथला चौक पर तैनात था। वह काफी होनहार और ईमानदार पुलिसकर्मी थे। सुबह वह नाके पर कमरे के अंदर थे। तभी अचानक सहयोगियों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
कमरे में देखा तो बख्शीश सिंह की गर्दन पर गोली लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा ना सके। गर्दन पर गोली लगने और अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन