फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashram Maharaj Murdered at Kaithal

बाबा श्रृंगी ऋषि संखनी माता तीर्थ के महंत की डंडों से पीटकर हत्या, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 03:33 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/कलायत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/कलायत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Jun 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Ashram Maharaj Murdered at Kaithal
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव सांघन के श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत रामभज दास की बुधवार रात को जूस पिलाने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई। महंत ने इलाज के दौरान दम तोड़ने से पहले तीन व्यक्तियों को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए बयान दिया था। पुलिस ने डेरे से जुड़े गांव सांघन निवासी अमनदीप की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सायं बेलरखां निवासी कुलबीर डेरे आया था। महंत रामभज दास कैथल में जूस पीने के लिए जाने की बात कहकर कुलबीर के साथ गाड़ी में निकले थे। इसके बाद उन्हें रात को पता चला कि गांव खरक पांडवा के पास महंत रामभज पर हमला किया गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, तब तक महंत को जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था, सिर में चोट होने के कारण महंत को वहां से रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें कैथल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां थोड़ा सा होश आने पर महंत ने उन्हें बताया कि उन पर हमला कुलबीर, छविदास व मेहरा ने किया है। साथ ही उनकी नकदी व गाड़ी भी छीनकर ले गए। इसके बाद निजी अस्पताल से उन्हें पीजीआई ले जाने के दौरान मौत हो गई। थाना कलायत प्रभारी सोमबीर ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। फिलहाल कुलबीर, छविदास व मेहरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की पांच टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

षडदर्शन समाज हरियाणा के उपाध्यक्ष थे महंत
महंत रामभज दास षडदर्शन समाज हरियाणा के उपाध्यक्ष थे। वे एमए पास थे और कुछ वर्ष पहले ही गांव सांघन में आए थे। ग्रामीणों की उनके प्रति गहरी श्रद्धा थी। जिस कारण उनकी हत्या से गांव में रोष है। महंत की हत्या पर षडदर्शन समाज हरियाणा के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, भारत साधू समाज हरियाणा के अध्यक्ष महंत बंसीपुरी, अखिल भारतीय तीर्थ रोहित महासभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रकाश मिश्रा, मां बनभौरी शक्तिपीठ धाम के महाप्रबंधक सुरेंद्र कौशिक सहित साधू समाज ने दुख प्रकट किया है। सरपंच सुरजीत सिंह ने इसे सुनियोजित षडयंत्र बताया है।


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस की टीमें
महंत की मौत की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण व साधू समाज के लोग डेरे में पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए तैनात की गई टीमें भी सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों को खंगालने में जुटी रही। दिन भर ग्रामीणों और साधू-समाज के बीच हत्या को लेकर चर्चाएं होती रहीं। 

गांव सांघन में बने डेरे के नाम करीब 24 एकड़ जमीन
ग्रामीण जगत राम, शिवकुमार, भलेराम, उदय सिंह, रामकेश, राजू, रमेश, लवकेश व रामकला ने बताया कि गांव में डेरे के नाम करीब 24 एकड़ जमीन है। ग्रामीण कुछ वर्ष पहले गांव नौच की जंगलात में बने डेरे से महंत को आदर के साथ गांव में लाए थे। महंत डेरे की देखरेख के साथ-साथ खेती-बाड़ी से जुड़ा कार्य भी कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही गांव के बुजुर्ग महंत के पास से अपने घर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed