{"_id":"571c5e204f1c1b0f6c8b4f69","slug":"ashok-kaka-murder-congress-leader-murder-rohtak-murder-haryana-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अशोक काका हत्याकांड सुलझा, 4 हत्यारे गिरफ्तार, दो भाई भी शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अशोक काका हत्याकांड सुलझा, 4 हत्यारे गिरफ्तार, दो भाई भी शामिल
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अशोक काका के हत्यारे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता एवं कारोबारी अशोक काका के हत्यारों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारों में उनके भाई भी शामिल हैं। हत्या कराने के पीछे का कारण था 147 गज जमीन, जिसे लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। आईजी संजय कुमार और एसपी शशांक आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस कर हत्यारों का खुलासा किया।
आईजी के मुताबिक, वारदात में 7 लोग शामिल थे, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अभी फरार है। इनमें से एक नाबालिग युवक है। हत्यारों के नाम हैं- संजय, मनोज, सुनील, बिंदर, संदीप, रोहित और एक नाबालिग युवक। संजय और मनोज अशोक काका के चचेरे भाई हैं।
आईजी ने बताया कि हत्या 147 गज जमीन को लेकर की गई। अशोक काका ने यह जमीन किसी को बेच दी थी। संजय और मनोज उस पर अपना हक जता रहे थे। उन्होंने भी यह जमीन करौंथा के सुनील और डिटौली के बिंदर को बेच दी थी, लेकिन उन्हें यह जमीन नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
इस जमीन को पाने के लिए ही सभी ने मिलकर अशोक काका की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए कई लाख रुपये में सौदा हुआ। रेकी की गई और मौका मिलते ही हत्या कर दी गई।

22 अप्रैल को पार्क में सैर करते समय हुई थी हत्या
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 22 अप्रैल की सवेरे पार्क में सैर करते हुए हैफेड के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस के पूर्व शहरी अध्यक्ष नेता अशोक काका की गोलियों मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सीसीटीवी कैद हो गई थी।
साठ वर्षीय अशोक उर्फ काका सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉडल टाउन के डबल पार्क में टहलने के लिए निकले थे। पार्क में आने के बाद उनके भाई गेट पर खड़े हो गए जबकि अशोक पार्क में टहलने लगे। इसी बीच तीन युवक पार्क में दाखिल हुए। युवक गेट के पास ही खड़े हो गए।
जैसे ही काका गेट के नजदीक पहुंचे एक युवक ने उनकी कमर में गोली मार दी। उन्होंने गोली मारने वाले युवक को दबोच लिया। तभी एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों और अशोक के बीच हाथापाई होने लगी।
इस बीच अशोक बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक युवक ने उनकी बाई आंख में और दूसरे ने सीने में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।