{"_id":"56e968954f1c1b6a658b45a9","slug":"arrest-with-drugs-10-years-imprisonment-for-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुक्की के साथ पकड़े दो युवकों को 10-10 साल की कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुक्की के साथ पकड़े दो युवकों को 10-10 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीपीएस के एक केस में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने मलोया निवासी सुनील कुमार और सेक्टर-41 निवासी संजय उर्फ सोनू को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों से पुलिस ने 53 किलो भुक्की बरामद की थी।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर 1-1 साल अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोनों के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
21 जुलाई 2011 को पुलिस ने सेक्टर-52 में पावर पंप हाउस के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दोपहर करीब 2 बजे एक इंडिका वहां आई। इसमें दो युवक सवार थे। पुलिस ने चेकिंग की तो उसमें पिछली सीट के नीचे से एक सफेद रंग का बैग बरामद हुआ।
विज्ञापन
इसमें भुक्की रखी हुई थी। इसके बाद कार की पूरी तलाशी ली गई तो डिग्गी से 2 और बैग बरामद हुए। इनमें भी भुक्की रखी हुई थी। तीनों बैगों से कुल 53 किलो भुक्की बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सुनील कुमार और संजय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 15 के तहत केस दर्ज किया था।