फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   apna ghar sex scandal: 6 accused and 2 witnesses present in CBI court

अपना घर मामला: सीबीआई कोर्ट में 6 आरोपी और 2 गवाह पेश

Thu, 07 Apr 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 07 Apr 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
apna ghar sex scandal: 6 accused and 2 witnesses present in CBI court
कोर्ट - फोटो : demo pics

पंचकूला में मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में रोहतक अपना घर प्रकरण के छह आरोपी और दो गवाह पेश हुए। इस मामले में सीबीआई विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार यादव के सामने जांच टीम के सदस्य रहे सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र और अपना घर अनाथालय में रहने वाली मूक-बधिर 28 वर्षीय युवती की गवाही हुई।

विज्ञापन


बहुचर्चित प्रकरण में अब तक कुल 35 गवाही हो चुकी है। वहीं हाईकोर्ट द्वारा इस मामले अदालती कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश के बाद सीबीआई के विशेष जज ने मंगलवार को जल्द सुनवाई के लिए अगली तीन पेशी की एडवांस तारीख दी है। अपना घर मामले में 11 अप्रैल,18 अप्रैल और 25 अप्रैल को पेशी होगी।
विज्ञापन


सीबीआई के वकील एसपीएस परमार ने बताया कि मंगलवार को जो दो गवाह अदालत में पेश हुए थे,उनकी गवाही मुलजिमों के खिलाफ नहीं मानी जा सकती। उनके मुताबिक अपना घर मामले की जांच के दौरान अनाथालय में रहने वाली मूक बधिर युवती ने रेप की पुष्टि की थी, लेकिन आज गवाही के दौरान यह युवती आरोपी जयभगवान को पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा गवाह हरियाणा पुलिस का एएसआई था, जोकि जांच अधिकारी डीएसपी सत्या की टीम का सदस्य था। उसने गवाही में कहा कि वह उन जगहों को पहचान सकता है, जहां दो युवतियों ने रेप की पुष्टि की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता परमार ने बताया कि  मंगलवार को जसवंती, उनका भाई जसवंत, जयभगवान, सतीश, सुषमा और शीला सहित कुल छह आरोपी अदालत में पेश हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed