फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Anganwadi union head murdered in Amritsar of Punjab

Punjab Crime News: अमृतसर में आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान की हत्या, अमलोह में भी ऐसी ही वारदात

Mon, 29 Aug 2022 10:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/अमलोह (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/अमलोह (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 10:29 PM IST
सार

उधर, अमलोह के वार्ड-13 में रविवार देर रात चार लोगों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। नुकीली चीज से महिला पर कई वार किए गए। मृतका का नाम भोली गोयल है, जिनके पति धर्मवीर गोयल बुग्गा बस स्टैंड पर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन
Anganwadi union head murdered in Amritsar of Punjab
परमजीत कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के सीमांत इलाका लोपोके के थाना चोगांवा के गांव बहड़वाल में रविवार रात कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से महिला पर हमला कर हत्या कर दी। आंगनबाड़ी यूनियन चोगांवा प्रधान परमजीत कौर वारदात के समय घर में अकेली मौजूद थीं। जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक आंगनबाड़ी यूनियन चोगांवा की प्रधान व आंगनबाड़ी यूनियन अमृतसर की सदस्य परमजीत कौर 20 साल से इस यूनियनों के लिए काम कर रही थीं। आंगनबाड़ी नेता परमजीत कौर के पति नहीं हैं। उनकी एक बेटी कनाडा में है, जबकि दूसरी बेटी शादीशुदा है। बेटा सेना में नौकरी करता है, जो आजकल छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन


रविवार की रात को परमजीत कौर का बेटा किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था और आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान परमजीत कौर अपने घर में अकेली थीं। इस दौरान ही कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर सुन कर जब लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से जख्मी परमजीत कौर को पड़ोसी अमृतसर के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। जानकारी मिलते ही लोपोके थाना प्रभारी एसआई मनतेज सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

फतेहगढ़ साहिब: घर में घुसकर महिला की हत्या
उधर, अमलोह के वार्ड-13 में रविवार देर रात चार लोगों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। नुकीली चीज से महिला पर कई वार किए गए। मृतका का नाम भोली गोयल है, जिनके पति धर्मवीर गोयल बुग्गा बस स्टैंड पर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं।


मृतका के परिजनों ने बताया कि रविवार रात आठ बजे बाइक पर चार लोग आए थे। उन्होंने नुकीली चीज से कई वार किए। शोर सुनकर घर की ऊपरी मंजिल से मृतका का छोटा बेटा बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। पड़ोसियों ने भोली को अमलोह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमलोह थाना के एसएचओ ने बताया कि चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed