{"_id":"5fcf77088ebc3ecfce53b74d","slug":"amritsar-news-in-hindi-car-looted-from-dsp-of-stf-on-gunpoint-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में डीएसपी से कार लूटी, शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी, अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में डीएसपी से कार लूटी, शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी, अलर्ट
Tue, 08 Dec 2020 06:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर में कार लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के छावनी थाना अंतर्गत श्री गुरु अर्जुन देव नगर में लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर एसटीएफ के डीएसपी सिकंदर सिंह से कार लूट ली। डीएसपी की कार लूटने के बाद दो लुटेरे उसी कार में व एक लुटेरा बाइक पर फरार हो गया। कार सफेद रंग की है, जिसका नबंर पीबी02 सीजी 5026 है।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही बॉर्डर जोन के सभी थानों को शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी करने के आदेश जारी किए। बॉर्डर रेंज की पुलिस ने अमृतसर-तरनतारन और अमृतसर-पठानकोट जीटी रोड के साथ संबंधित थानों में अलर्ट जारी किया। अभी पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीएसपी सिकंदर सिंह श्री गुरु अर्जन देव नगर में स्थित एक फिजियोथैरेपी अस्पताल स्विफ्ट कार से जा रहे थे। डीएसपी फिजियोथैरेपी अस्पताल के नजदीक पहुंचे और अपनी गाड़ी को पार्किंग में लगाकर निकले ही थे कि उनका पीछा कर रहे लुटेरों ने घेर लिया। तीनों लुटेरे एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
दो लुटेरों ने डीएसपी पर पिस्तौल तान दी। जबकि एक बाइक पर बैठा रहा। डीएसपी ने पहले इन लुटेरों का विरोध किया। जब लुटेरों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी, तब डीएसपी ने लुटेरों को गाड़ी की चाबी सौंप दी। डीएसपी पर पिस्तौल तानने वाले लुटेरे व उसके साथ खड़े दूसरे साथी ने जल्दी से कार को खोला और उसमें बैठकर फरार हो गए।
उनके पीछे तीसरा लुटेरा भी बाइक लेकर चला गया। जिस फिजियोथैरेपी अस्पताल के बाहर यह घटना हुई है, पुलिस उसके व आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। एक फुटेज में लुटेरे कार को लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल वारदात को लेकर पुलिस अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।