फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar doctor kidnapping case gangsters found fake name

साढ़े सात लाख की फिरौती देने के बाद छूटा डॉक्टर, अब हुआ है ये बड़ा खुलासा

Sun, 21 May 2017 09:18 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 21 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Amritsar doctor kidnapping case gangsters found fake name
डॉक्टर मनीष शर्मा - फोटो : file photo
डॉक्टर का अपहरण करके जिन गैंगस्टरों गोपी घनश्यामपुरिया और हैरी चड्डा ने साढ़े सात लाख की फिरौती वसूली और रविवार को दोबारा 60 लाख रुपये की डिमांड रखी, वे छेहरटा में नकली पहचान के साथ छुपे हुए थे। यह जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस मान रही है कि गैंगस्टर किसी बड़ी वारदात के लिए पैसों का इंतजाम कर रहे हैं। जिस तरह से फिरौती वसूलने के बाद फिर से 60 लाख की रकम मांगी गई है उससे साफ जाहिर होता है कि गैंगस्टरों ने जो प्लान बनाया है उसमें कई ऐसे लोग निशाने पर हैं जिनसे गैंगस्टर फिरौती वसूलने के मंसूबे पाले हैं। गैंगस्टर रेकी करके सारी प्लानिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की मदद मांगी है। एसटीएफ के साथ-साथ सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी दोनों गैंगस्टरों तक पहुंचने की कवायद में हैं। दोनों गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी हैं।  हैरी और चड्डा दोनों एक साथ कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें गुरदासपुर में एक साथ तीन लोगों के मर्डर और 17 मई को रंजीत एवेन्यू में आईलेट्स अकादमी चलाने वाले शख्स को अगवा करने की कोशिश शामिल है। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टरों ने अमृतसर के करीब छह डॉक्टरों से फिरौती वसूली है। वहीं डॉ. मनीष को गनमैन दे दिए गए हैं, घर के बाहर सिक्योरिटी लगा दी गई है।  

घर में कैद हुआ परिवार

Amritsar doctor kidnapping case gangsters found fake name
डॉ. मनीष शर्मा
डॉ. मनीष शर्मा ने परिवार के साथ खुद को घर में कैद कर लिया है। घर में नौकरों को भी छुट्टी दे दी गई है। परिवार इतना डरा सहमा है कि मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी है। डॉ. मनीष ने पुलिस को बताया है कि गैंगस्टरों के पास करीब 12 आधुनिक हथियार थे। 

आरोपियों की तलाश जारी : जांच अधिकारी
मामले के जांच अधिकारी सतिंदर सिंह (अजनाला) कहते हैं कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हाईकमान के संपर्क में हैं। डॉ. मनीष के सभी फोन नंबरों पर पुलिस नजर रख रही है। दोनों गैंगस्टरों के ठिकाने और बाकी साथियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed