{"_id":"58a5886d4f1c1bbc5cd83f39","slug":"akansh-murder-case-chandigarh-police-arrest-harmehtab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकांक्ष मर्डर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी हरमेहताब गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकांक्ष मर्डर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी हरमेहताब गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Feb 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष की हत्या के मामले में आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक हरमेहताब के किसी खास दोस्त की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि बुधवार को डिस्ट्रिक कोर्ट ने फरियाद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अपराध गंभीर प्रवृति का है और तथ्य को देखने के बाद अदालत को ऐसा कोई आधार नहीं मिलता कि आरोपी फरीद को किसी तरह की राहत दी जानी चाहिए। इसलिए उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया जाता है।
क्या था मामला
याद रहे कि आकांश सेन की चंडीगढ़ में शुक्रवार को मौत हो गई थी। चंडीगढ़ में वीरवार को सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनके सिर को कुचल दिया था। बताते हैं कि बीएमडब्ल्यू कार का टायर युवक के सिर पर से गुजरा था। इस घटना के बाद चालक फरार हो गया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में परिजनों ने आकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत दी है। आकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता है। रात को वह शेरा के पास ही रुका था। सुबह वह अपने अन्य दोस्तों के साथ शेरा के घर से अपने घर जा रहा था। घटना के वक्त उसका एक दोस्त भी मौके पर मौजूद था।