{"_id":"0d284fe35f9351a6586986f2b6a4492c","slug":"aig-bribery-case-complainant-retracts-his-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईजी को रिश्वत मामले में फंसाने वाला बयान से पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआईजी को रिश्वत मामले में फंसाने वाला बयान से पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के एआईजी पीएस संधू के खिलाफ 50 हजार रुपये रिश्वत की शिकायत करने वाले निशांत शर्मा मंगलवार को सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत में बयान से पलट गए।
विज्ञापन
निशांत ने कहा कि वाइस रिकार्डिंग में उसकी आवाज नहीं है। सीबीआई वकील ने उसी समय निशांत की वाइस सैंपल लेने के लिए अदालत में अर्जी दायर की।
वकील ने कहा कि सीबीआई द्वारा की गई वाइस रिकार्डिंग और निशांत की आवाज की जांच सीएफएसएसल में करवाई जाएगी।
इस पर अदालत ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 मई को तय की है।
यह है मामला
सीबीआई टीम ने 12 जुलाई 2011 को पंजाब के पीएस संधू को सेक्टर-28 में पचास हजार रुपये रिश्वत लेते काबू किया था।
संधू के खिलाफ मोहाली निवासी शिव सेना यूथ विंग के प्रधान निशांत शर्मा ने की थी। निशांत ने आरोप लगाया था कि उसकेऊपर दर्ज मामले में पीएस संधू उसके खिलाफ कारवाई करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांग रहे थे, लेकिन बाद में मामला 50 हजार में तय हुआ था। सीबीआई ने निशांत शर्मा की शिकायत पर पीएस संधू के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था
विज्ञापन