{"_id":"34e3c538524dfdfe65ddb75aeae30793","slug":"after-treated-teeth-then-beaten-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दांत का इलाज कराया, फिर डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दांत का इलाज कराया, फिर डॉक्टर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 29 Jul 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने दांतों के डॉक्टर से पहले इलाज करवाया। जब डॉक्टर ने पैसे मांगे तो उसने डॉक्टर को ही पीट दिया। थाना फेज-11 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सेक्टर-66 निवासी अजय पाल सिंह के रूप में हुई है। इस संबंधी फेज-10 निवासी डॉ. रमनदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-66 में उसकी दशमेश डेंटल नाम से क्लिनिक है।
विज्ञापन
जहां पर मंगलवार को आरोपी अपनी दाड़ निकलवाने के लिए आया। इलाज से पहले उसने आरोपी को सारी बातें बता दी थी। इसके बाद आरोपी इलाज करवाने के लिए तैयार हो गया। लेकिन जब उसने उसकी दाड़ निकाल दी। साथ ही दांत भी सही कर दिए। फिर पैसे देने की बारी तो आरोपी आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन
साथ ही कहने लगा कि वह बाद में भुगतान कर देगा। जब उसने पैसे लेने के लिए दवाब बनाया। तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने शोर मचा दिया। तभी आरोपी वहां से फरार हो गया।