फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the wedding the daughter made relation with young man, father gave painful death.

शादी के बाद ससुराल में युवक से बने संबंध तो पिता ने दी दर्दनाक मौत

Sat, 05 Nov 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 05 Nov 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
After the wedding the daughter made relation with young man, father gave painful death.
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

हलवारा के गांव सहोली में पिता पर अपनी ही बेटी की गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


थाना जोधा की पुलिस ने मृतक हरप्रीत कौर के पिता पाल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरप्रीत कौर की शादी गांव बस्सियां के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसके दूसरे गांव के युवक से संबंध बन गए। उक्त युवक उसे अपने किसी रिश्तेदार के घर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता हरप्रीत के ससुराल वालों को लग गया। ससुराल वालों ने शुक्रवार को हरप्रीत के पिता को पंचायत में बुला लिया। वहां पर आरोपी पाल सिंह को सारी कहानी का पता लगा। उसके बाद हरप्रीत के ससुराल वालों ने उसे अपने साथ ले जाने से साफ तौर पर मना कर दिया। 

पंचायत में ससुराल वालों ने बेटी को ले जाने से किया था मना

After the wedding the daughter made relation with young man, father gave painful death.
पु‌लिस - फोटो : file photo

इस पर पाल सिंह की भरी पंचायत में काफी बेइज्जती हुई। वह अपनी बेटी हरप्रीत को अपने घर ले गया। देर रात को सभी घर वाले सो गए। सुबह करीब ढाई तीन बजे पाल सिंह सो रही अपनी बेटी के पास पहुंचा। 

पाल सिंह को बिस्तर पर न देख उसकी पत्नी भी उसके पीछे आ गई। इसी दौरान पाल सिंह ने हरप्रीत का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। जब पाल सिंह की पत्नी ने उसे रोकना चाहा तो आरोपी ने उसे धक्का देकर पीछे गिरा दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हरप्रीत की मां ने तुरंत इसकी जानकारी सरपंच को दी। सूचना मिलते ही थाना जोधा के एसएचओ सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव पहुंच गए। 

डीएसपी दिलबाग सिंह ने हरप्रीत की मां से बात कर सारी जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि हत्या की वारदात में इस्तेमाल किया गया परना बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed