बचपन के दोस्त...पार्टी की और एक साथ तोड़ दिया दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों बाद दोनों दोस्त मिले थे। दोनों ने एक साथ घर पर पार्टी की और दम तोड़ दिया। सनसनीखेज कहानी। मामला पंजाब के मोरिंडा(रोपड़) का है। मोरिंडा के गांव दातारपुर में दो दोस्तों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।
पुलिस को मौके शराब की भरी और खाली बोतलें भी मिली है। पुलिस ने बोतलें सीलकर जांच के लिए भेज दी है। फिलहाल मौत के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
इंस्पेक्टर पलविन्दर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पाल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव टोडरपुर खमाणो जिला फतेहगढ़ साहिब हाल निवासी दतारपुर और गुरमेल सिंह उर्फ फौजी पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव नथमलपुर के रूप में हुई है।
एक ने अस्पताल में दम तोड़ा तो दूसरे ने घर में
मृतक पाल सिंह के भतीजे रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्के मित्र थे और हर समय साथ ही रहते थे। रविवार की शाम करीब 6 बजे दोनों लगभग 20 दिनों बाद घर आए थे।
दोनों घर पर बने चौबारों में गिलास, पानी लेकर चले गए और मीट शराब खाने पीने लगे। रणजीत सिंह ने बताया कि घर की रसोई में लगी टोटी में पानी नहीं आ रहा था। इस पर मेरी पत्नी अनीला कुमारी जब पानी की टंकी देखने के लिए छत पर गई तो उसने देखा कि चाचा पाल सिंह बेड पर पड़े तड़प रहे हैं।
उसने मुझे बताया तो मैं अपने चाचा पाल सिंह को तुरंत स्थानिक अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उन्होने कहा कि जब वह घर वापस आए तो गुरमेल सिहं की भी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।