फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after marriage groom dead, bier arose, bridal widow

डोली उठने से पहले दूल्हे की अर्थी उठी, दुल्हन विधवा

Mon, 15 Jun 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jun 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
after marriage groom dead, bier arose, bridal widow

नई नवेली दुल्हन पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट गया, जब उसकी डोली उठने से पहले ही उसके दूल्हे की अर्थी उठ गई और वो विधवा हो गई। घटना, हरियाणा के भिवानी जिले की है।

विज्ञापन


यहां गांव चांदवास में विवाह की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब फेरों के बाद दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बारात आदमपुर कसबे (हिसार) से आई थी।

गांव चांदवास के फल विक्रेता की बेटी की शादी का कार्यक्रम आम विवाह समारोह की तरह धूमधाम और खुशी से संपन्न हुआ। बारात का स्वागत, आवभगत, नाच-गाना, आतिशबाजी और फेरे...हर रस्म खुशी और जश्न के माहौल में हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात लगभग ढाई बजे परिणय सूत्र में बंधने के बाद नवदंपति को वर-वधू दोनों पक्षों की तरफ से मौजिज ग्रामीणों ने आशीर्वाद भी दिया। ...लेकिन, नियति को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा गपशप कर रहा था एकाएक सीने में दर्द हुआ

after marriage groom dead, bier arose, bridal widow

फेरों और आशीर्वाद की रस्म अदायगी के बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ गपशप कर रहा था कि एकाएक सीने में दर्द हुआ और मूर्छित हो गया।

दूल्हे के साथियों ने उसकी हालत से घबरा कर उनको कस्बे के निजी अस्पताल में चिकित्सक डा. अजय मांझु के पास लेकर आए लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। निजी अस्पताल से दूल्हे के शव को चांदवास ले जाने की बजाय उनके पैतृक गांव आदमपुर ले जाना ही मुनासिब समझा।

अचानक घटी इस घटना के बाद वर व वधू पक्ष में कोहराम मच गया। चंद क्षण पहले जहां शहनाई और मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां माहौल मातम में बदल गया। दुल्हन को कभी सपने में भी गुमान नहीं था कि उसके हाथों पर लगी मेंहदी सूखने से पहले ही उसका जीवनसाथी उसे अकेला छोड़ कर चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed