{"_id":"57ff814e4f1c1b6e52290e08","slug":"after-mansa-dalit-boy-murder-one-more-boy-killed-with-weapons-in-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले मानसा, अब जालंधर में काट डाला युवक, जनवरी में शादी होनी थी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले मानसा, अब जालंधर में काट डाला युवक, जनवरी में शादी होनी थी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियारों से जालंधर में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मानसा में युवक का कत्ल कर टांग काटकर ले गए, अब जालंधर में एक युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला गया।
घटना बुधवार रात को बस्ती शेख इलाके में घटी, जहां पर शराब माफिया ने 30 साल के मुनीष को धारदार हथियारों से इसलिए काट डाला क्योंकि वह इलाके में अवैध शराब की बिक्री के विरूद्ध आवाज बुलंद करने लगा था।
वीरवार को तड़के 3 बजे मुनीष ने जालंधर के जौहल अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मुनीष कुमार उर्फ निहाला इलाके में प्रापर्टी डीलर का कारोबार करता था। पिता बिजली बोर्ड से रिटायर हो चुके थे।
बस्ती शेख के पास जनक-नगर का रहने वाला मुनीष काफी दिनों से शराब माफियाओं के हरकतों से परेशान था। इलाके में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर हो रही थी और माफिया से जुड़े लोग इलाके की लड़कियों को आपत्तिजनक कमेंट्स भी पास करते थे।

अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने लगा था
तेजधार हथियारों से जालंधर में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुनीष के पिता राजकुमार ने रोते हुए बताया कि शराब माफियाओं से मुनीष की रंजिश इस कारण शुरू हो गयी, क्योंकि उसने इस अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी थी।
कई बार मुनीष घर में बताता था कि इलाके का शराब माफिया और उनके लोग मोहल्ले की लड़कियों पर भद्दे कमेंट करते हैं, जिसको वह बर्दाश्त नहीं कर सकता। मुनीष ने आरोपी शराब बेचने वाले उजागर सिंह को धमकी दी थी कि अगर उसने शराब की दुकान बंद नहीं की तो वह पुलिस में शिकायत कर उसका धंधा बंद करवा देगा।
बुधवार देर रात मोहल्ले में स्थित रघुनाथ मंदिर के पास मुनीष को अकेला देखकर उजागर सिंह, उसके बेटे गौरव व साले पवन समेत 8 -10 लोगों ने घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए और उसे दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इलाके में खूनी मंजर देखकर लोगों ने इसकी जानकारी मुनीष के पिता राजकुमार को दी।

जनवरी में होनी थी शादी, तैयारियां चल रही थीं
तेजधार हथियारों से जालंधर में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायल अवस्था में मुनीष को पहले सिविल अस्पताल लेकर गए और फिर रामामंडी स्थित जोहल ले जाया गया, जहां वीरवार सुबह तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। पिता राजकुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2017 को मुनीष की शादी होना तय हो गई थी और घर में सारी तैयारियां शुरू हो चुकी थी।
इस घटना के बाद जनक नगर बस्ती शेख में तनाव फैल गया और एसीपी वेस्ट दलबीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की शह पर ही शराब बिकती है और अब नाटक करने आ गए। इलाके के लोगों ने सरेआम पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनकी मदद से तो इलाके में अवैध शराब व नशे की बिक्री होती है।
एसीपी ने काफी मुश्किल से लोगों को शांत किया। मुनीष का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल से करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। इलाके के लोगों के मुताबिक मुनीष इकलौटा बेटा था और बहन जसप्रीत की काफी समय पहले शादी हो चुकी थी।