फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after encounter 2 gangster arrested

मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर काबू, 1 करोड़ के हथियार बरामद

Fri, 20 Feb 2015 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Fri, 20 Feb 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
after encounter 2 gangster arrested

जिला पुलिस ने चहिल रोड बाइपास के पास बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों में बड़बर (बरनाला) निवासी रणजीत सिंह डुपला और फरीदकोट निवासी गुरचरण सिंह रिंका शामिल हैं।

विज्ञापन


इन दोनों से पुलिस ने एक वरना कार, एक थार जीप, 20 लाख नगदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाले 8 पिस्टल, दो राइफल और कारतूस भी बरामद किए हैं। हालांकि इस मुठभेड़ में इनके चार साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इनमें से एक गैंगस्टर सुक्खा काहलवां हत्याकांड का आरोपी है।
विज्ञापन


बठिंडा जोन के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एसएसपी फरीदकोट चरनजीत सिंह शर्मा के निर्देश पर एसपी (डी) बिक्रमजीत सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने बुधवार रात साढ़े 8 बजे समेत चहिल बाइपास पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान तलवंडी रोड की तरफ से एक वरना कार व एक थार जीप आती दिखाई दी जिन्हें रुकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही इन दोनों गाड़ियों में से छह युवक बाहर निकले और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग पर दो युवकों रणजीत सिंह डुपला और गुरचरण सिंह रिंका ने आत्मसमर्पण कर दिया जबकि मुदकी निवासी गुरप्रीत सिंह सेखों और जिला गंगानगर (राजस्थान) निवासी अभितोज सिंह मनी समेत दो अन्य फरार हो गए।

फरार हुए आरोपियों में से एक गुरप्रीत सिंह सेखों भी पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर है और पुलिस हिरासत में गैंगस्टर सुक्खा काहलवांकी हत्या मामले का आरोपी है। उमरानंगल ने बताया कि जिला पुलिस को डुपला और रिंका की विदेशी हथियारों की तस्करी और गन हाउस से हथियारों की खेप चुराने के मामलों में तलाश थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डुपला पर फरीदकोट समेत पंजाब के विभिन्न थानों में 10 और रिंका के खिलाफ फरीदकोट समेत पंजाब व यूपी में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 
विदेशी हथियारों का सप्लायर है डुपला
गैंगस्टर रणजीत सिंह डुपला को अपराध जगत में विदेशी हथियारों के एक बड़े सप्लायर के रूप जाना जाता है। आईजी बठिंडा परमराज सिंह उमरानंगल के अनुसार विदेशी हथियारों को अमेरिका से म्यांमार के रास्ते यूपी के स्मगलर भारत लाते हैं और इन स्मगलरों से संपर्क करके डुपला ही इनकी सप्लाई अपराधियों तक करता है। डुपला ने एक गैंग भी बनाया हुआ था जो विभिन्न गैंगस्टरों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसी गैंग के कुछ बदमाशों को पिछले दिनों यूपी की एसटीएफ ने भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed