फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack on youth, amritsar crime news

मामूली झगड़े में तेजाब से हमला, युवक के चेहरे और आंख में पड़ा

Fri, 21 Jul 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 21 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
acid attack on youth, amritsar crime news
एसिड अटैक
शहर के थाना मोहकमपुरा क्षेत्र में मामूली झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से तेजाब से किए गए हमले में दूसरे पक्ष का एक युवक झुलस गया। हमले में पीड़ित युवक के चेहरे और आंख में तेजाब पड़ने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर, पीड़ित के बयान के आधार पर मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है।  
विज्ञापन


 झगड़ा दो दोस्तों में शुरू हुआ। जिस व्यक्ति पर हमला किया गया वो तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसका एक दोस्त तेजाब से झुलस गया। पुलिस को सतनाम सिंह उर्फ घुल्ला ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कृष्णा नगर मार्केट गया था। वहां पर पहले से ही उसके मुहल्ले के वासु व शक्की नाम के दो युवक खड़े थे। पहले दोनों युवकों ने उसके दोस्त को अपशब्द कहे और तभी एक बोतल में रखा तेजाब उनके तरफ फेंक दिया। तेजाब के हमले से उसका दोस्त तो बच गया, लेकिन उसकी आंखों और चेहरे पर तेजाब पड़ने से वह झुलस गया। 
विज्ञापन


 

तेजाब बिकता है तो पुलिस को दे सूचना 

acid attack on youth, amritsar crime news
acid
 मामले में एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। दोनों युवकों की हिस्ट्री पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह भी पुलिस पता लगाएगी कि तेजाब कहां से खरीदा है। जिले के डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर ने तेजाब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है, बावजूद इसके तेजाब बिक रहा है। तेजाब जिस दुकान से खरीदा गया है उसके खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज करेगी। 

तेजाब बिकता है तो पुलिस को दे सूचना 
पुलिस कमिश्नर एस श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी तेजाब खुलेआम बिक रहा है तो पुलिस को तुरंत सूचना दें।  तेजाब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है। तेजाब बेचने वालों को खास हिदायत दी गई है कि जिसे भी तेजाब बेचते पाया जाता है, उनका पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करे। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो तेजाब बेचने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed