फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack on nine ladied in land dispute at kapurthala of punjab

कपूरथलाः रंजिश के चलते 9 महिलाओं पर फेंका तेजाब, एक गंभीर

Mon, 26 Dec 2016 07:40 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Mon, 26 Dec 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
acid attack on nine ladied in land dispute at kapurthala of punjab
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
कपूरथला के गांव बहुई में सोमवार सुबह जमीन विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे पर एसिड (तेजाब) डालना शुरू कर दिया। इस एसिड अटैक में दोनों गुटों की नौ महिलाएं झुलस गईं। इनमें सरपंच की पत्नी, पांच मनरेगा कर्मी, एक किशोरी और गांव की दो अन्य महिलाएं शामिल हैं। सरपंच की पत्नी की हालत गंभीर है उसे जालंधर ले जाया गया है। बाकी आठ महिलाएं सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव बहुई में जमीन, जिसे पंचायती बताया जा रहा है में मिनी पैलेस बनाने की तैयारी हो रही थी। मनरेगा स्कीम के तहत कुछ महिलाएं जगीरो, जसबीर कौर, तारा रानी, शांति और जसवीर कौर सफाई करते हुए ईंटें उठा रही थीं। गांव के ही निर्मल सिंह, उसकी पत्नी रजविंदर कौर ने उनका विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी से बात हाथापाई तक पहुंच गई और देखते ही देखते ही मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन


शोर सुनकर राजवंत कौर व सरपंच विनोद कुमार सहगल की पत्नी रीना सहगल भी वहां पहुंच गई।  राजविंदर कौर और उसकी बेटी लवप्रीत कौर ने उनपर स्प्रे से तेजाब डालना शुरू कर दिया। इससे सातों महिलाओं के चेहरों व अन्य हिस्सों पर तेजाब गिर गया। गांव के लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। रीना सहगल को गंभीर हालत के चलते जालंधर ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि राजविंदर कौर और उसकी बेटी ने ही तेजाब पहले से मंगवाकर रखा था। गांव की ही पूर्व सरपंच सुखजिंदर कौर के अनुसार राजविंदर का परिवार ही विवाद खड़ा करता आ रहा है क्योंकि वह उक्त जमीन पर अपना मालिकाना हक जता रही है जबकि सरकार ने वहां पर मिनी पैलेस बनाने की अनुमति प्रदान की है और टंकी भी पहले से बनी हुई है। 

सरपंच पर जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए हैं

acid attack on nine ladied in land dispute at kapurthala of punjab
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
सिविल अस्पताल में ही भर्ती दूसरे गुट की महिला राजविंदर कौर ने आरोपों को झुठलाते हुए आरोप लगाया कि उस पर और उसकी बेटी लवप्रीत कौर पर उक्त महिलाओं ने सरपंच विनोद कुमार के इशारे पर तेजाब डाला है। सरपंच उसकी 10 कनाल सात मरले जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पहले भी धक्केशाही से उनकी जमीन पर टंकी बनवा दी गई। यह मामला अदालत में है। जनवरी में इस पर हाईकोर्ट में निर्णय होना है। 

उसने बताया कि सरपंच ने पहले पांच बार उन पर हमले करवाए और सत्ताधारी पार्टी के एक नेता के कहने पर तो जेसीबी की मदद से कब्जा भी करने की कोशिश हुई। राजवंत कौर व राजविंदर कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

थाना कोतवाली की पुलिस भी एसएचओ सिकंदर सिंह के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची। पुलिस की ओर से दो लोगों निर्मल सिंह और राजविंदर कौर की सास रतन कौर को हिरासत में लेने की सूचना है लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। डीएसपी सब डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। घटना के मूल कारणों को जानने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राजनेताओं ने पूछा हालचाल
सिविल अस्पताल में विधायक राणा गुरजीत सिंह ने महिलाओं का हालचाल पूछने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। गठबंधन प्रत्याशी एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा के छोटे भाई सुखविंदर सिंह सुक्खा भी पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed