{"_id":"574b49ab4f1c1b7d28109308","slug":"acid-attack-on-auto-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर दूध का क्रेट रखा तो ऑटो चालक पर एसिड फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर दूध का क्रेट रखा तो ऑटो चालक पर एसिड फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के क्रेट उतारने को लेकर बहसबाजी के बाद मौली जागरां निवासी ने ऑटो ड्राइवर पर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मौली जागरां निवासी करतार सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित विजय सिंह ऑटो ड्राइवर है। पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया कि वह ऑटो से दूध सप्लाई करता है। इसी सिलसिले में शनिवार को मौली जागरां में विनोद नाम के व्यक्ति के घर के बाहर दूध के क्रेट उतार रहा था। तभी उसके पड़ोस से करतार सिंह निकला और कहा तुमको मना किया है यहां पर दूध के क्रेट मत रखा करो।
विज्ञापन
इस पर ऑटो चालक ने कहा कि अगर विनोद मना कर देगा तो वो यहां दूध नहीं उतारेगा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद करतार सिंह घर केभीतर से तेजाब ले आया और विजय पर फेंक दिया। तेजाब से विजय की पीठ, हाथ और आंखों के पास जलने की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद विजय खुद ही पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज केलिए चला गया। विजय ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मौली जागरां पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी करतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।