{"_id":"578a60a14f1c1ba94013d76c","slug":"acid-attack-acid-attack-on-dog-in-mohali-acid-attack-in-mohali-village-crime-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता की हद देखिए, कुत्ते पर फेंक दिया तेजाब, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमानवीयता की हद देखिए, कुत्ते पर फेंक दिया तेजाब, हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
acid attack on dog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानी रिश्तों में तो प्यार खत्म हो ही गया है, जानवरों के प्रति भी लोग अमानवीय होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोहाली में सामने आया। गांव कंडाला में एक कुत्ते पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। इससे कुत्ते का शरीर पूरी तरह से झुलस गया। उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। फेज-7 स्थित घर से चलने वाली एक समाज सेवी संस्था कुत्ते को अपने पास ले आई है। साथ ही उसका इलाज शुरू कर दिया है।
इसके अलावा कुत्ते पर तेजाब फेंकने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ सोहाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले के जांच अधिकारी सिकंदर ने बताया कि कुत्ते के मालिक की पहचान कर ली गई है। गांव के सरपंच से भी संपर्क किया गया है। जल्द ही मामले के आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। इस बारे में प्रोटेक्शन एंड केयर फॉर एनिमल संस्था की प्रमुख रेशमजीत कौर ने बताया कि गत सप्ताह शनिवार को एक और मामले में गांव कंडाला से जा रहे थे।
इस बीच उनकी नजर सड़क से गुजर रहे उक्त कुत्ते पर पड़ी। कुत्ते का शरीर तेजाब गिरने से पूरी तरह से झुलस गया था। इस दौरान उन्होंने इलाके में काफी पूछताछ की, लेकिन कुत्ते पर तेजाब फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद वह और उनकी टीम कुत्ते को उठाकर अपने यहां ले आए। कई दिनों से वह कुत्ते का इलाज कर रही है।
विज्ञापन
कुत्ते की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सोहाना थाने में शिकायत दी है। साथ ही मांग की है कि कुत्ते पर तेजाब फेंकने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, कुत्ते के मालिक पर सेक्शन-11 और आईपीसी 428 व 429 के तहत केस दर्ज किया जाए।
मालिक ने कुत्ते को घर पर रखने से किया मना
रेशमजीत कौर ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि कुत्ता पालतू है, तो उन्होंने कुत्ते के मालिक की पहचान की। इसके बाद वह कुत्तें के मालिक के घर गईं। वहां पर मालिक का बेटा था। उन्होंने कुत्ते के मालिक से कहा कि कुत्ते को आप अपने पास रख लो। वह रोजाना उसकी मरहम पट्टी कर दिया करेंगी। लेकिन उसने कुत्ते को अपने घर में रखने से मना कर दिया।
जानवर घायल दिखे तो करें फोन
रेशमजीत कौर ने बताया कि वह पशुओं व अन्य जीवों की सहायता के लिए काम करती हैं। कोई भी व्यक्ति अगर कहीं पशु या जानवर को घायल देखे तो उन्हें सूचित करे। इसके लिए 9872429956 पर कॉल की जा सकती है।