फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused of rape, Burn victim girl after bail

जमानत पर छूटे 'मनचले', पीड़िता को जलाया

Thu, 04 Dec 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 04 Dec 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
accused of rape, Burn victim girl after bail

छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के मामले में जमानत पर छूटे चार युवकों ने पीड़िता को उसके घर में ही तेल छिड़ककर जला दिया। पीड़िता प्लस-टू की छात्रा है और नाबालिग है। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था। यह घटना वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे लुधियाना के ढंडारी कलां इलाके में हुई। लड़की के पिता के अनुसार वह ड्यूटी पर फैक्टरी गए हुए थे। घर पर मां और बेटी ही थे। अनवर, शहजाद, विक्की और बब्बू ने घर में घुसकर मां-बेटी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। लड़की की चीखें सुनकर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने आग बुझाकर लड़की को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर अनवर, शहजाद, विक्की और बब्बू के खिलाफ घर में घुस हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।

स्कूल जाते वक्त पकड़ा था

accused of rape, Burn victim girl after bail

26 अक्तूबर को अनवर, शहजाद, विक्की और बब्बू ने स्कूल जाते समय लड़की को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और अगवाकर रेप का प्रयास किया। लड़की शोर मचाकर उनकी चंगुल से छूटकर आई थी।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने 29 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कर 30 अक्तूबर को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें एक नवंबर को अदालत ने जेल भेज दिया था। इसके बाद 20 नवंबर को तीन को जमानत मिल गई। विक्की को पुलिस शुरुआत से ही गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

पुलिस ने बना दिया था छेड़छाड़ का मामला
लड़की के पिता के अनुसार एक महीने पहले भी लड़की से रेप हुआ था मगर पुलिस पहले तो मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही और तीन दिन लगा दिए। उसके बाद भी मामला छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का दर्ज किया गया। पुलिस कार्रवाई करने में भी बचती रही और एक आरोपी विक्की को गिरफ्तार ही नहीं किया गया।

रुपिंदर कौर सरां, एसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर हमने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed