फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of misdeed with girl child arrested in chandigarh

शर्मनाक: पुजारी ने 11 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, चाचा के साथ सकेतड़ी के मंदिर में माथा टेकने आई थी मासूम

Mon, 17 Apr 2023 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा परीक्षित सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
परीक्षित सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में रहती है। शनिवार को वह अपने चाचा के साथ सकेतड़ी स्थित एक मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद जब घर जाने के लिए निकलने लगी तो मंदिर के पुजारी ने उसके चाचा को रोक लिया। दरअसल, पुजारी की उसके चाचा से पुरानी जान-पहचान थी।

विज्ञापन
Accused of misdeed with girl child arrested in chandigarh
child misdeed - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ के सकेतड़ी में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में इलाके के एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 56 वर्षीय बाबा महेश्वर नाथ के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में रहती है। शनिवार को वह अपने चाचा के साथ सकेतड़ी स्थित एक मंदिर में दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद जब घर जाने के लिए निकलने लगी तो मंदिर के पुजारी ने उसके चाचा को रोक लिया। दरअसल, पुजारी की उसके चाचा से पुरानी जान-पहचान थी। इसके बाद आरोपी उन दोनों को लेकर अपने घर लेकर चला गया। घर पर बातचीत के दौरान पुजारी ने बच्ची के चाचा को कुछ सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया। चाचा के जाने के बाद आरोपी पुजारी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची की आवाजें सुनकर असपास के लोग और उसके चाचा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर घटना की सूचना पुलिस को दे गई।
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुजारी बाबा महेश्वर नाथ कुछ समय पहले ही यहां आकर रह रहा था। इससे पहले वह इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दड़वा गांव के श्मशान घाट के पास रह रहा था। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई और उसके बाद बयान दर्ज किए। रविवार को आरोपी पुजारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कहीं और भी इस तरह की घिनौनी वारदात को तो अंजाम नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed