{"_id":"a816556197d4a447cb7ba0e5bab82003","slug":"accused-of-gang-rape-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं से गैंग रेप: छठा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्राओं से गैंग रेप: छठा आरोपी भी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक माजरी के एक गांव की दो छात्राओं को अगवा करके सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में नामजद छठे आरोपी को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। जबकि 7वां आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाने के एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में नामजद छठे आरोपी वरुण भारद्वाज के सिसवां रोड पर होने संबंधी गुप्त सूचना मिली।
विज्ञापन
एएसआई जरनैल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकाबंदी करके वरुण को काबू कर लिया।
इस मामले में अब तक नामजद छह आरोपियों को काबू कर लिया गया है। सातवें आरोपी को भी जल्दी काबू कर लिया जाएगा।