फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accuse of sexual harassment of students, lady teacher arrested

लेडी टीचर: सेक्स की चाहत में गुनाह पर गुनाह

Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
accuse of sexual harassment of students, lady teacher arrested

सेक्स की चाहत में एक लेडी टीचर गुनाह पर गुनाह करती रही। पहले छात्रों से संबंध बनाए फिर सगे भाइयों को हमबिस्तर किया। सेक्स की चाहत ने फिर क्राइम की शकल ले ली। ट्यूशन पढ़ाने के बहाने 14 साल के स्टूडेंट का एक साल तक यौन शोषण किया।

विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना इलाके में जब ये वारदात सामने आई तो सुनने वाले सब अवाक रह गए थे। पुलिस ने बताया कि छात्र को चाकू की नोक पर व चुनरी से गला घोट मारने की धमकी देकर उससे गलत काम कराया जाता था। छात्र को शराब भी पिलाई जाती थी और सेक्स बढ़ाने वाली गोलियां भी खिलाती थी। बाद में भाइयों संग मिलकर छात्र संग खुद के अश्लील वीडियो बनाए जाते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने स्टूडेंट का एक साल तक यौन शोषण करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाली महिला टीचर और उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आज उनहें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े हो सकते हैं तार

accuse of sexual harassment of students, lady teacher arrested

आरोपी टीचर 34 साल की है। आशंका है कि उक्त टीचर व उसके भाइयों के तार पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि मौके पर मिली पैन ड्राइव में टीचर की अन्य कुछ युवकों के साथ बनी हुई अश्लील पिक्चर भी मिली है।

टीचर के अपने सगे भाइयों के साथ भी शारीरिक संबंध थे। तीनों आरोपियों ने सभी वीडियो पेन ड्राइव में भरकर रखी थी। टीचर स्टूडेंट को धमकाने के लिए पेन ड्राइव में रखी उसकी वीडियो दिखा रही थी, तो स्टूडेंट किसी तरह से पेन ड्राइव लेकर भाग निकला। उसके मां-बाप ने इसकी शिकायत बचपन बचाओ आंदालेन के पदाधिकारियों से की। पुलिस ने 19 नवंबर को तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया।

जांच अफसर ने बताया, आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के तार ओर कहा-कहा पर जुड़े हैं? इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी किन कैमरों से वीडियो बनाते थे? बाद में उन वीडियो का क्या करते थे? उसकी भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को मिले 17 वीडियो

accuse of sexual harassment of students, lady teacher arrested

अब तक की जांच में पुलिस को ऐसे 17 वीडियो के बारे में पता चला है। जिसमें से 16 अश्लील वीडियो पीड़ित छात्र के साथ उसकी टीचर ने बनाई है और एक अश्लील वीडियो में टीचर अपने भाइयों के साथ है।

बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार ने कहा कि 16 अक्तूबर को मामला उनके ध्यान में आया। अगले दिन वह पीड़ित के परिजनों से मिले और सारी बात कर वीडियो क्लिप देखे। दिनेश के अनुसार उन्हें डर है कि आरोपी अपने अंतरराष्ट्रीय आकाओं के जरिए विदेश न फरार हो जाएं। उन्होंने कमिश्नर को भी इस बारे में बताया।

इस पर कमिश्नर ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी एयरपोर्ट पर एलओसी करवाने के लिए कहा। दिनेश ने कमिश्नर से कहा कि बच्चा व उसके परिवार वाले काफी डरे हुए है। उन्हें आशंका है कि आरोपी उन्हें कोई न कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

सगे भाइयों संग भी बने हैं अश्लील वीडियो

accuse of sexual harassment of students, lady teacher arrested

ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर बच्चे के साथ यौन शौषण करने वाली महिला टीचर ने अन्य युवकों के साथ अपनी अश्लील वीडियों तो बनाई ही, उसने अपने दोनों सगे भाईयों के साथ भी शारीरिक संबंध बना कर अश्लील वीडियों तैयार की थी। उक्त बात का खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है।

महिला टीचर अपने दोनों सगे भाईयों के साथ मिल कर इस पूरे गौरखधंधे को अंजाम देती थी। कई युवकों को तो वीडियों के नाम पर ब्लैकमेल भी किया जा चुका है। अपने भाईयों के साथ अश्लील फिल्म वाली वीडियों आरोपियों ने पैन ड्राइव और अपने लैपटाप में भी रखी हुई है।

थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि जांच की जा रही है कि ये काम आरोपी क्यों और किस लिए करते थे?

पोर्न फिल्म की साइट पर डाल देते थे वीडियो

accuse of sexual harassment of students, lady teacher arrested

जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी कमरे मे लगे गुप्त कैमरों के जरिए फिल्म बनाते और उसे पोर्न फिल्म की साइट पर डाल देते। आरोपियों ने बच्चे का सथ फिल्म बनाने के दौरान भी उसे अश्लील वीडियों दिखाई थी।

जब स्टूडेंट ने उसे मना किया तो आरोपी उसे चाकू दिखा कर अश्लील वीडियों बनाते थे। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि पुलिस तीनों आरोपियों को मंगलवार अदालत में दोबारा पेश करेगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस मामले में अभी बड़े खुलासे होने की आशंका है।

उल्लेखनीय है कि 19 अक्तूबर को थाना डिविजन पांच की पुलिस ने एक स्टूडेंट की शिकायत पर उसकी ट्यूशन टीचर, उसके भाई माधव और राघव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस काफी समय से उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed