फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident, School Bus and Car Collision on Jind Bhiwani Road

जींदः घना कोहरा बना 'काल', कार और स्कूल बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

Fri, 31 Jan 2020 11:37 AM IST
खुशबू गोयल धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद/नारनौंद (हरियाणा)
धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद/नारनौंद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 Jan 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Accident, School Bus and Car Collision on Jind Bhiwani Road
कार और स्कूल बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

अंबाला से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे दो युवकों समेत चार लोगों की कार स्कूल बस से टकरा गई। भीषण हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घना कोहरा और वाहनों की गति तेज होने के कारण हुआ। हादसे के समय दुर्घटनास्थल के आसपास दृश्यता 30 मीटर से कम थी। स्कूल बस में छात्र भी सवार थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नारनौंद (हिसार) थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि अंबाला जिले के स्योंती गांव से कार में सवार होकर मुकेश उर्फ बंटी (26), राम करण (45), बाबा गणेशनाथ (70) और राजस्थान के खंडार निवासी रामस्वरूप (35) खंडार जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब कार सवार खांडा गांव के पास पहुंचे तो घनी धुंध के चलते सामने से आ रही स्कूल बस से उनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नारनौंद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, लोगों ने कार से तीन शव निकाल चुके थे। एक शव कार में फंसा था। पुलिस ने गैस कटर से काटकर राम करण के शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद बस ड्राइवर बस को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed